घटना शनिवार की रात करीब 8 बजे कुम्हारी तालाब के पास की है। मृतका कंचन गुप्ता (20) ने ढाई साल पहले राजेश गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को राजेश ने उसे एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया। उसे मना किया। इस बात पर कंचन गुस्सा में आकर झगडऩे लगी। दोनों में विवाद बढ़ गया। शराब के नशे में घर लौटकर आया। देखा तो उसकी पत्नी पंखे पर लटकी हुई थी।
सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए थे। वे जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पति राजेश अकसर उसके साथ मारपीट करता रहता था। उसे मार कर फांसी पर लटका दिया होगा। इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया।
टीआई थाना कुम्हारी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना स्थल को देखने से लगता है कि दोनों में जमकर विवाद हुआ था। मृतिका मरने के पहले काफी संघर्ष की है। कमरे का पूरा सामान फैला मिला। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
नंदिनी/अहिवारा. नगर के चटाई शीट मोहल्ला निवासी शंकर लाल राव (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी की मौत के आरोप में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। वह दूसरी युवती से प्रेम करने लगा। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो फांसी लगा ली। घटना शनिवार की रात ११.३० बजे की है। नंदिनी थाना टीआई ने बताया कि पत्नी ने दो साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस युवती से वह प्रेम करता था शनिवार की रात उससे मुलाकात की। दोनों में लड़ाई हो गई। युवती अपने घर चली गई। शंकर राव ने शराब पी और इसके बाद अपनी लुंगी से फांसी लगाकर झूल गया।