scriptBSP Hospital सेक्टर-9 की महिला डॉक्टर ने डॉ. पति और उसकी महिला मित्र डॉक्टर के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट, क्या है मामला, पढ़ें खबर | Women Dr wrote report against Dr husband and his female friend dr | Patrika News

BSP Hospital सेक्टर-9 की महिला डॉक्टर ने डॉ. पति और उसकी महिला मित्र डॉक्टर के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट, क्या है मामला, पढ़ें खबर

locationभिलाईPublished: Jun 21, 2019 12:30:30 am

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-९ में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पदस्थ अपने डॉक्टर पति और जिला अस्पताल में पदस्थ उसकी महिला मित्र डॉ. के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (BSP Hospital)

BSP

बीएसपी अस्पताल सेक्टर-9 की महिला डॉक्टर ने डॉ. पति और उसकी महिला मित्र डॉक्टर के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट, क्या है मामला, पढ़ें खबर

भिलाई@Patrika. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-९ में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला (Lal Bahadur Shastri Hospital Supla) में पदस्थ अपने डॉक्टर पति और जिला अस्पताल में पदस्थ उसकी महिला मित्र डॉ के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (Bhilai crime news) डॉ. का आरोप है कि उसके पति की महिला मित्र ने घर में घुसकर छह साल की उसकी बेटी से मारपीट की। बुजुर्ग पिता के साथ भी दुव्र्यवहार किया। (Sector-9 BSP Hospital) पुलिस ने डॉ के खिलाफ धारा २९४ (गाली गलौज), ३२३ (मारपीट), ४२७ (घर में घुसकर अपराध कारित करना), ५०६ (जान से मारने की धमकी) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। (SAIL BSP Hospital)
स्मृति नगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 9 अस्पातल की शिशु रोग विषेषज्ञ डॉ. ने शिकायत दर्ज कराई है कि १५ जून को जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. उसके सूर्य विहार स्थित फ्लैट में आई। बेवजह गाली-गलौच करने लगी। उसके पिता के सामने ६ वर्ष की बेटी को थप्पड जड़ दिया। जब माला के पिता ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी धक्का देकर चोट पहुंचाई है। बच्चों के किताब को फ ाड़कर फेंक दिया।
मारपीट करने वाली पति का महिला मित्र
पुलिस ने बताया कि डॉ. के पति हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पदस्थ है। आरोपी डॉ. उनकी महिला मित्र है। वह 6 वर्षीय बेटी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मानसिक रुप से प्रताडि़त होने के कारण मासूम का आत्मविश्वास डगमगा गया है। वह अत्यंत गंभीर रहने लगी है। घटना को याद कर बार-बार रोती रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो