scriptअखंड भारत में दुर्गोत्सव का संदेश देकर बताया आजादी का इतिहास | Women of Harddisk Group perform the Light and Sound Show | Patrika News

अखंड भारत में दुर्गोत्सव का संदेश देकर बताया आजादी का इतिहास

locationभिलाईPublished: Oct 10, 2019 11:49:07 am

Submitted by:

Komal Purohit

सेक्टर 10 दुर्गा पंडाल में पिछले दिनों हार्डडिस्क के कलाकारों ने लाइट एंड साउंड शो ऐ वतन आबाद रहे तू की प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया में खो गए युवाओं को जगाने का प्रयास किया।

अखंड  भारत में दुर्गोत्सव का संदेश देकर बताया  आजादी का इतिहास

लाइट एंड साउंड शो ऐ वतन आबाद रहे तू की प्रस्तुति दी।

भिलाई. कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद आजाद भारत में यह पहला दुर्गोत्सव है जब कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की अखंडता अखंड ज्योति सी प्रज्जवलित हो रही है। नवरात्रि के पावन उतसव में पूरा हिन्दुस्तान डूबा हुआ है। भारत माता भी आज देवी दुर्गा बनकर धरती पर आई है और उत्सव के रंग में रंगे भारतवासी उनकी आराधना में लीन है। मंच पर इस संवाद के बाद कलाकारों का उत्साह देखते ही बनता था। एक ओर ढाक की ताल पर थिरकते धुनुची के संग कलाकार तो पलभर में ही गरबे की धुन पर झूमते लोग। जैसे मंच पर मिनी इंडिया का सपना साकार हो गया हो,लेकिन इससे पहले कलाकारों ने देश की आजादी के मायने और शहीदों के गौरवशाली इतिहास को बताया। सेक्टर 10 दुर्गा पंडाल में पिछले दिनों हार्डडिस्क ग्रुप के कलाकारों ने लाइट एंड साउंड शो ऐ वतन आबाद रहे तू की प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया में खो गए युवाओं को जगाने का प्रयास किया।

दिखाई मंच पर प्रतिभा
हार्ड ग्रुप के कलाकारों की खासियत यह रही कि इस शो के सभी कलाकार विवाहित महिलाएं थी। इस डांस-ड्रामा की निर्देशक मऊ रे और कोरियोग्राफर गीता सोनी थी। डायरेक्टर मऊ रे ने बताया कि शादी के बाद महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने उन्होंने इस ग्रुप को बनाया, ताकि महिलाएं बेझिझक अपनी प्रस्तुति दे सकें। उन्होंने बताया कि ग्रुप में कई ऐसी महिलाएं भी थी जो पहली बार मंच पर प्रस्तुति देने पहुंची थी। इससे पहले मंच पर ग्रुप की सिंगर मनीषा चौधरी ने हिन्दी और बंगाली गीत सुनाकर समां बांधा।

बुजुर्गो ने बताया कैसे मिली आजादी
सोशल मीडिया की चकाचौध में खो चुके युवाओं को हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के लेखक का नाम पता नहीं था तब आजादी की लड़ाई के साक्षी रहे दो बुजुर्गो ने युवाओं को आजादी का इतिहास बताया। नाटक के मुख्य किरदार रहे दो बुजुर्ग की भूमिका में राधिका देवांगन एवं चैती पॉल ने अपना किरदार खूब निभाया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अभियन पूनम वर्मा ने किया। तो कॉलेज गर्ल की भूमिका नीता गरेवाल ने निभाई। रिपोर्टर की भूमिका मऊ रे ने और भारतवासियों में गीता सोनी, कल्पना देवांगन, अनिमा मुखर्जी, प्रीति जैन, अर्चना लाल, सुनीता सोनी थे। अतिथि कलाकार के रूप में संचयिता राय ने अभिनय किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो