भिलाई. भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति के बंधन का पर्व रक्षा बंधन रविवार को धूमधाम से मिनी इंडिया में मनाया जा रहा है। इस दौरान देश की रक्षा में 24 घंटे तैनात रहने वाले जवानों को मिनी इंडिया की महिलाओं ने राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB Bhilai) के रिसाली मुख्यालय में अलग-अलग सामाजिक और धार्मिक संगठन की महिलाओं ने पत्रिका के सानिध्य में एसएसबी के जवानों और उनके अधिकारियों को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान महिला जवानों की कलाई पर भी महिलाओं ने राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। एसएसबी के डीआईजी ने महिलाओं का आभार जताते हुए उनका और पत्रिका भिलाई का धन्यवाद किया।