scriptVideo: जिस हाथ को देखकर लड़कियां उड़ाती थीं मजाक उसी से पंजा लड़ाकर भारत के लिए श्रीमंत ने जीता कांस्य | Patrika News

Video: जिस हाथ को देखकर लड़कियां उड़ाती थीं मजाक उसी से पंजा लड़ाकर भारत के लिए श्रीमंत ने जीता कांस्य

locationभिलाईPublished: Nov 28, 2018 10:53:56 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

पोलैंड में हुए पैरा आर्म रेसलिंग वल्र्ड कप में श्रीमंत ने 85 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का तिरंगा दुनिया में लहराया है।

shrimant jha

Video: जिस हाथ को देखकर लड़कियां उड़ाती थीं मजाक उसी से पंजा लड़ाकर भारत के लिए श्रीमंत ने जीता कांस्य

दाक्षी साहू @ भिलाई. पचास फीसदी दिव्यांगता के कारण दोनों हाथ में सिर्फ-सिर्फ दो-दो उंगलियां हैं। कद-काठी भी छोटी थी। जिसे देखकर कॉलेज की लड़कियां मजाक उड़ाती थी। एक दिन मन में तय किया,अब पढ़ाई के साथ कुछ ऐसा काम करूंगा कि ताली बजाते लोगों के हाथ न थके। पंजा कुश्ती खेल में कदम रखा।

विश्व दिव्यांग पंजा कुश्ती 2018 का कांस्य पदक जीतकर मन की वो कसक आज पूरी हो गई। ये कोई फिल्मी नहीं बल्कि हमारे भिलाई के होनहार, प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी श्रीमंत झा के असल जिंदगी के संघर्ष और सफलता की सच्ची कहानी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो