scriptआपने देखा है कभी इतना खूबसूरत रोमन आर्ट | You've never seen such a beautiful Roman art | Patrika News

आपने देखा है कभी इतना खूबसूरत रोमन आर्ट

locationभिलाईPublished: Oct 04, 2018 02:12:20 pm

Submitted by:

Abdul Salam

मुंबई से आए कलाकार पिछले 30 दिनों से दुर्गापूजा के मौके पर सेक्टर-7 में रोमन आर्ट की एक विशाल झांकी तैयार कर रहे हैं।

BHILAI

BHILAI

भिलाई. टाउनशिप के लोगों को पहली बार रोमन आर्ट देखने मिलेगा। मुंबई से आए कलाकार पिछले 30 दिनों से दुर्गापूजा के मौके पर सेक्टर-7 में एक विशाल झांकी तैयार कर रहे हैं। इसमें भगवान कृष्ण का विशालकाय रूप में बांसुरी बजाते हुए नजर आएंगे। कलाकारों के मुताबिक इसकी हाइट करीब 60 फीट रहेगी। वहीं चौड़ाई 120 फीट के आसपास बनाई जा रही है।
सिंथेटिक रुई का किया जा रहा उपयोग
इस कलाकृति में सिंथेटिक रुई का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ-साथ थर्माकोल का इस्तेमाल भी बड़े पैमाने में किया जा रहा है। कलाकारों के मुताबिक इस काम को 15 लोगों की टीम मिलकर पूरा कर रही है। यह कलाकार पिछले एक माह से इसे तैयार करने में जुटे हैं।
भीतर होंगी 14 आकृति
इस झांकी को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इसमें सीढ़ी से लोग ऊपर तक जा सकेंगे। जिसमें १४ आकृतियां होंगी। दूर से यह देखने में और अधिक आकर्षित इस वजह से लगेंगी, क्योंकि इसकी काया पूरी तरह से सफेद रंग से तैयार की जा रही है। कलाकार इस कार्य में दूसरे रंग का इस्तेमाल नहीं के बराबर कर रहे हैं।
14 की शाम से भक्त देख सकेंगे इसे
पूजा का यह 57 वां साल
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता और महासचिव कबीर साहू ने बताया कि पूजा का यह 57 वां साल है। हर साल लोगों के सामने कुछ नया पेश करने की कोशिश होती है। इस बार सफेद बहाड़ और ऊसमें भगवान कृष्ण का दर्शन भक्त कर पाएंगे। 14 अक्टूबर की शाम से इसे लोगों के लिए खोला जाएगा। पहाड़ चढऩे के बाद भीतर में भगवान के अलग-अलग रूप को दर्शाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो