पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त कंट्रेक्टर कॉलोनी निवासी संजय यादव (47 वर्ष) परिवार के साथ घर पर था। छोटा भाई बुग्गू यादव (25) घरेलू बात को लेकर विवाद करने लगा। बात बढ़ गई और उसने संजय के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों भाईयों में पहले से ही लड़ाई झगड़े होते रहता है। रात में भी दोनों भाई शराब पीए हुए थे। बड़ा भाई संजय काम नहीं करता है। उसकी पत्नी कुमारी बाई रोजी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। इसी बात को लेकर छोटा भाई बुग्गू अपने बड़े भाई संजय से विवाद करता था। घटना के समय भी काम न करने की बात को लेकर दोनों भाईयों मे वाद विवाद हुआ जो कुछ ही देर में खूनी खेल में तब्दील हो गया।