भीलवाड़ा

सरकारी विभागों के 2300 कर्मचारी हड़ताल पर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

भीलवाड़ाSep 23, 2018 / 12:32 pm

Suresh Jain

2300 employees of government departments strike on strike in bhilwara

भीलवाड़ा।
करीब दो माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इधर, कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अपनी वेतन व अन्य मांगों को लेकर पांच विभागों के करीब 2300 कर्मचारी हड़ताल पर होने से ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय के सरकारी दफ्तरों में काम-काज ठप है। दस दिनों ग्राम पंचायतों पर ताले लटके होने से जरूरी काम अटके हुए हैं। रोडवेज, डिस्कॉम, पंचायतीराज सहित कई विभागों विभागों में सन्नाटा पसरा है।
रोडवेज और डिस्कॉम कर्मचारियों की हड़ताल ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।मंत्रालयिक: जिले में ६२१ कर्मचारी हड़ताल परपंचायतीराज विभाग के प्रदेश में करीब 80 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी ग्रेड पे बढ़ाने सहित कई मांगों को जयपुर में डेरा डाले हुए हैं। इनकी मांग है कि इन्हें ग्रेड पे 3600 दिया जाए। हड़ताल से चुनाव संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं।

पंचायतीराज: अटकी गांवों की योजनाएंजिले की ३८४ ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों में से २४० हड़ताल पर हैं। जो नए ग्रामसेवक लगे हैं, वे हड़ताल पर नहीं हैं। इसके अलावा ४६ पंचायत प्रचार अधिकारी, पांच विकास अधिकारी, ३३० कनिष्ठ लिपिक भी हड़ताल पर हैं। हड़ताल को सरपंच संघ के समर्थन के बाद स्थिति यह है कि ग्राम पंचायतों के ताले तक नहीं खुल पा रहे हैं।
रोडवेज:चक्का जाम ने रोक दिया सफररोडवेज के ३०० चालक-परिचालक हड़ताल होने से पिछले पांच दिन से रोडवेज बसों का चक्काजाम है। कर्मचारियों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान, रोडवेज में नए कर्मचारियों की भर्ती सहित कई मांगें हैं। रोडवेज बसें नहीं चलने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अजमेर डिस्कॉम:तकनीकी कर्मचारियों की मांगें मानीडिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारी सहित जेईएन कई दिनों से हड़ताल पर हैं। सरकार ने तकनीकी कर्मचारियों की प्रमुख मांग 2000 वेतन ग्रेड पे बढ़ाकर 2400 कर दिया है। इससे तकनीकी कर्मचारी काम पर लौटने की उम्मीद है, जबकि जिले के जेईएन की मांग अभी लंबित है। जेईएन 4800 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं।
बोले कर्मचारी नेता
मंत्रालियक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गोपालस्वरूप वैष्णव, पीईओ संघ के युगलकिशोर शर्मा, ग्रामसेवक संघ के पारसमल कुमावत, राजस्व विभाग समिति अध्यक्ष नितिन शर्मा, शिक्षा विभागीय समिति के आशुतोष आचार्य, पंचायती राज के शोभालाल तेली का कहना है कि मांगें नहीं मानने तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
फैक्ट फाइल
१००० मंत्रालयिक कर्मचारी
350 तकनीकी कर्मचारी
३३० एलडीसी
३०० रोडवेज
२४० ग्राम विकास अधिकारी
४६ पंचायत प्रचार अधिकारी
२५ वरिष्ठ लिपिक
१२ सहायक प्रशासनिक अधिकारी
०५ विकास अधिकारी

Home / Bhilwara / सरकारी विभागों के 2300 कर्मचारी हड़ताल पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.