scriptभीलवाड़ा के 14 हजार लोगों की पेंशन बंद, अब यह करना होगा | 4 thousand people of Bhilwara's pension closed, now it has to be done | Patrika News

भीलवाड़ा के 14 हजार लोगों की पेंशन बंद, अब यह करना होगा

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 21, 2019 11:18:28 am

Submitted by:

jasraj ojha

जिले में हर महीने साढ़े तीन लाख लोगों को करीब २५ करोड़ रुपए की पेंशन राशि बांटी जा रही है। यह राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बांट रहे हैं। इसे बांटने में भी प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।


जसराज ओझा. भीलवाड़ा. जिले में हर महीने साढ़े तीन लाख लोगों को करीब २५ करोड़ रुपए की पेंशन राशि बांटी जा रही है। यह राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बांट रहे हैं। इसे बांटने में भी प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। १४ हजार से अधिक लोगों ने अपनी पेंशन भी स्वीकृत करा ली और अब इसे लेने में भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इन पेंशनधारियों ने न सही अता-पता दिया है और न ही इसका भौतिक सत्यापन कराने पहुंच रहे हैं। एेसे में यह पेंशन बीच में ही अटक गई है। हाल ही में कोष कार्यालय की ओर से जारी की गई मासिक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि अलग-अलग कारणों से १४ हजार ४९ लोगों की पेंशन स्वीकृत होने के बावजूद उनके खाते में राशि नहीं पहुंच रही है। इसके लिए वे खुद ही जिम्मेदार है। गांवों में अक्सर एेसे मामले आ रहे हैं कि कई पेंशनधारियों को सालभर से पेंशन नहीं मिली है। असल में इन लोगों ने अपने जीवित होने का प्रमाण भी नहीं दिया और दस्तावेज भी जमा नहीं कराए हैं। एेसे में इनकी पेंशन बंद हो गई है।
————
वापस लौट रही है पेंशन
जिले में ४७४० एेसें पेंशनर्स है जिनका अता-पता सही नहीं है और न ही सही खाता नंबर दे रखा है। एेसे में रिटर्न पेमेंट हो रहा है। इसमें आसींद में ६५६, बनेड़ा में २६८, भीलवाड़ा में ५५९, बिजौलियां में १४८, हुरड़ा में ६५३, जहाजपुर में ५०५, कोटड़ी में ४०४, मांडल में ५५९, मांडलगढ़ में १२८, रायपुर में २५१, सहाड़ा में १६२ तथा शाहपुरा में ४४७ पेंशनर्स का भुगतान वापस लौट रहा है।
———–
इनका बाकी है भौतिक सत्यापन
जिले में कई पेंशनर्स एेसे हैं जो खुद का भौतिक सत्यापन नहीं करा रहे हैं। इन्हें जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं। एेसे में इनकी पेंशन बंद है। इन्होंने सही पता भी नहीं लिखा है एेसे में सत्यापन नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा भीलवाड़ा में १९७१ पेंशनर्स है। आसींद में ४८, कोटड़ी में ७२८, शाहपुरा में १५३७ पेंशनर्स है।
——-
करीब १४ हजार पेंशनर्स की विभिन्न कारणों से पेंशन बंद है। ये लोग भौतिक सत्यापन करवाएं ताकि राशि मिल सके। इस योजना का लाभ दिलाने के लिए पिछले आठ माह में ४५ हजार लोगों की नई पेंशन स्वीकृत की है।
राजेंद्र भट्ट, जिला कलक्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो