मियाचंदजी की बावड़ी क्षेत्र में एक मकान की छत पर निजी मोबाइल कंपनी की ओर से टावर लगाया जा रहा था। जिसका मोहल्लेवासी विरोध कर रहे थे। आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगा प्रदर्शन किया तथा टावर लगाने का विरोध कर रहे थे।
मोबाइल टावर के लिए बिजली कनेक्शन किए जाने को लेकर लोगों में रोष है। जाम की सूचना पर मौक पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाकर बैठी महिलाओं को समझाया। काफी मशक्कत के बाद जाम खोल दिया गया। गौरतलब है कि गत दिनों भी यहां लोगों ने टावर लगाने का विरोध किया था।