scriptAhoi Ashtami tomorrow, fast for the long life of children | अहोई अष्टमी कल, संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत | Patrika News

अहोई अष्टमी कल, संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 16, 2022 12:01:11 pm

Submitted by:

Suresh Jain

भीलवाड़ा. कार्तिक के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और उज्जवल भविष्य के लिए व्रत रखती हैं। इस साल अहोई अष्टमी 17 अक्टूबर को है।

अहोई अष्टमी कल, संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत
अहोई अष्टमी कल, संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत

भीलवाड़ा. कार्तिक के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और उज्जवल भविष्य के लिए व्रत रखती हैं। इस साल अहोई अष्टमी 17 अक्टूबर को है। इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी के व्रत को तारे देखकर तोड़ा जाता है। इस साल अहोई अष्टमी के व्रत पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। जो माताएं तारों को देखकर पारण करती हैं, वो शाम के समय 6.36 बजे पारण कर सकती हैं। जो महिलाएं चंद्रमा को देखकर पारण करती हैं वो रात 11 बजकर 24 मिनट के बाद पारण कर सकती हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.