बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी ने बताया कि प्रतापनगर थाना इलाके में रहने वाली बालिका ने परिजनों के साथ आकर शिकायत की। उसने बताया कि नौ माह पहले पिता की शराब की लत के से परेशान होकर उसकी मां घर छोड़कर चली गई थी। मां बेटी को भी साथ ले गई। कुछ समय बाद पिता उसे वापस ले आया। वह अपनी दादी व पिता के साथ रह रही थी। पिता उसे अपने कमरे में सुलाता था। उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने अपनी काकी से इसकी शिकायत की। पड़ोस की महिला को भी बताया। काकी और पड़ोस की महिला बालिका को लेकर समिति के समक्ष उपस्थित हुई। पीडि़ता के बयान दर्ज कर उसका रात में ही मेडिकल करवाया गया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। मामले की जांच थानाप्रभारी रोहिताश देवंदा कर रहे हैं।
मां ने भी आकर नहीं संभाला
पीडि़ता ने बताया कि घर छोड़कर गई उसकी मां खेत पर थी, तब पिता उसे ले आया था। इसके बाद भी मां ने भी उसे आकर नहीं संभाला। पिता के पास तलवार भी थी। वह तलवार से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
पीडि़ता ने बताया कि घर छोड़कर गई उसकी मां खेत पर थी, तब पिता उसे ले आया था। इसके बाद भी मां ने भी उसे आकर नहीं संभाला। पिता के पास तलवार भी थी। वह तलवार से मार देने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।