scriptनंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की | Anand's fears, home of Nanda, Jai Kanhaiya Lal in bhilwara | Patrika News

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 25, 2019 11:57:19 am

Submitted by:

Suresh Jain

कृष्ण भक्ति से हुई सराबोर हुई वस्त्रनगरी, झांकियां देखने उमड़ी भीड़

Anand's fears, home of Nanda, Jai Kanhaiya Lal in bhilwara

Anand’s fears, home of Nanda, Jai Kanhaiya Lal in bhilwara

भीलवाड़ा।

Krishna Janmashtami 2019 कृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को हर कोई कृष्ण भक्ति के रंग में दिखा। माथे पर मुकुट व मोर पंख लिए बच्चे कान्हा-राधा बने थे। सुबह से मंदिरों व गली मोहल्ले में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह था, जो रात १२ बजे कृष्ण जन्म के साथ ही शंख, घडिय़ाल व झालरों तथा जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठे। आरती के बाद पंजीरी का प्रसाद बांटा गया। रात करीब एक बजे तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
https://www.patrika.com/festivals/krishna-janmashtami-2019-janmashtami-ke-upay-in-hindi-4993873/

Krishna Janmashtami 2019 मुख्य डाकघर के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालु कतार में लगे रहे। महंत बाबूगिरी ने बताया कि रात १२ बजे आरती के बाद प्रसाद बांटा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ८० फ ीट लम्बी एसी गुफ ा में बर्फ ानी बाबा के दर्शन किए। अमरनाथ और वैष्णोमाता की ५० फीट लम्बी एसी गुफ ा आकर्षण का मुख्य केन्द्र थी। कृष्ण संबंधी 21 विद्युत चलित झांकियां सजाई गई। इसे बाहर से आए कलाकारों ने बनाया। बच्चों ने झूले, चकरी, मिक्की माऊस का मजा लिया। फू लों की विशेष सजावट और शृंगार किया गया। हनुमानजी को मुंबई से मंगवाए डायमंड का चोला चढ़ाया। मिल्क केक काटा और मक्खन का भोग लगाया गया।
आनंदधाम हवेली में दिल्ली से मंगाई करीब 15०० फ ीट मल्टीकलर लाइटिंग की गई। ट्रस्टी राजेंद्र बाहेती ने बताया कि नाथद्वारा श्रीनाथ मंदिर की तर्ज पर खेवा पद्धति से सजाया। वृंदावन के कलाकारों ने गिर्राज धारण झांकी सजाई। रविवार को नंद महोत्सव मनाएंगे।
शास्त्रीनगर सेक्टर सी के श्याम मंदिर में खाटू श्याम बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया। सुभाषनगर में कोटा लिंक रोड स्थित टंकी के बालाजी मंदिर अध्यक्ष सुवालाल जाट ने बताया कि झांकियां सजाई। दूदाधारी मंदिर के पुजारी पंडित कल्याण शर्मा ने बताया कि रात १२ बजे आरती, पंचामृत से अभिषेक एवं ठाकुरजी की पालना आरती की गई। रविवार को नंदोत्सव व मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। बालाजी मार्केट के पेंच के बालाजी मंदिर में विद्युत सज्जा एवं प्रवेश द्वार बनाए। लोगों ने फूल बंगला एवं झांकियों के दर्शन किए। पं.आशुतोष शर्मा ने बताया कि लड्डू गोपाल का दुग्धाभिषेक किया गया।
अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन ने बच्चों के ड्राइंग, डांस कंपीटीशन, संस्कृति दर्शन किए। मैेनेजर ब्रज कुमार दास ने बताया की कीर्तन, कृष्ण कथा, झांकी, अभिषेक, छप्पन भोग और आरती की गई। आरके कॉलोनी के साई मंदिर, बड़े मंदिर में चारभुजानाथ के दर्शन को भीड़ रही।
पंचमुखी दरबार मंदिर में विशेष शृंगार किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर, गांधीनगर के गणेश मंदिर में सजावट की कई। निम्र्बाक आश्रम, शनिदेव मंदिर, विजयसिंह पथिक नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने आकर्षक झांकिया सजाई गई। मियाचंदजी की बावड़ी के पास द्वारकाधीश मंदिर में भी लोगों की कतारे लगी रही। हरणी महादेव रोड के दादीघाम मंदिर, गली मोहल्लों में बच्चों ने पार्को के मंदिरों पर झांकियां सजाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो