scriptससुराल में विवाहिता से मारपीट, बचाने गए भाई पर तलवार से हमला, उसे बचाते बहन भी जख्मी | Assault Married in-laws in bhilwara | Patrika News

ससुराल में विवाहिता से मारपीट, बचाने गए भाई पर तलवार से हमला, उसे बचाते बहन भी जख्मी

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 23, 2019 01:58:45 am

Submitted by:

jaiprakash singh

पारोली में मंगलवार को विवाहिता से ससुराल वालों ने मारपीट की। बचाव के लिए विवाहिता का भाई पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने भाई-बहन पर तलवार से हमला कर दिया।

Assault Married in-laws in bhilwara

Assault Married in-laws in bhilwara

भीलवाड़ा।

पारोली में मंगलवार को विवाहिता से ससुराल वालों ने मारपीट की। बचाव के लिए विवाहिता का भाई पहुंचा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने भाई-बहन पर तलवार से हमला कर दिया। दोनों को जख्मी हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पारोली थाने में रिपोर्ट दी गई।

पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती रेहाना पुत्री मोहम्मद इब्राहिम ने बयान दिया कि पारोली निवासी अब्दुल लतीफ से उसका छह साल पहले विवाह पूर्व हुआ था। शादी के बाद से अक्सर पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारपीट करते हैं। उसके साथ मंगलवार को भी मारपीट की। इसकी जानकारी रेहाना के भाई अल्लारख को हुई।
अल्लारख उलाहना देने रेहाना के ससुराल गया। वहां बहन को छोड़कर अब्दुल लतीफ और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उससे उलझ गए। घेरकर लकडि़यों और लातों-घूंसों से पीटा। इस दौरान तलवार ले आए। अल्लारख पर हमला कर दिया। बचाव में आई रेहाना भी जख्मी हो गए। इससे दोनों भाई-बहन लहूलुहान हो गए। उनको पारोली अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया। रियाना ने बताया कि उसके दो बच्चे है। उनको ससुराल में नहीं रहने देने से पीहर में रख रखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो