जानकारी के अनुसार चमनपुरा गांव में जमीनी विवाद का मामला दो परिवारों के बीच चल रहा है। एक परिवार की तीन महिलाएं जब बुधवार सुबह खेत पर काम करने गई तो अन्य परिवार के लोगों ने इन 3 महिलाओं पर हमला कर दिया। इससे वे सभी घायल हो गई। घायलों में सीताबाई पति नारायण 50 वर्ष, मंजू पति किशन खटीक 27, सुमित्रा पिता नारायण 20 गंभीर घायल हो गई। गंभीर घायलों को बनेड़ा सामुदायिक हॉस्पिटल लाया गया। बनेड़ा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार कर तीनों घायलों को भीलवाड़ा महात्मा गांधी रेफर कर दिया। तीनों घायलों को 108 एम्बुलैंस द्वारा पायलट मुर्शिद खान ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उपचार जारी है। गांव में महिलाओं पर हमला करने की इस घटना से लोगों में रोष है। लोग महिलाओं की सुरक्षा के प्रति चिन्तित हैं। Attacked on women, treatment of injured continues in Bhilwara