scriptखेत पर ले जाकर आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, मां पहुंची तो भागा दर‍िंंदा | Attempted rape of girls in bhilwara | Patrika News

खेत पर ले जाकर आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, मां पहुंची तो भागा दर‍िंंदा

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 24, 2018 02:28:32 am

Submitted by:

tej narayan

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

chhindwara

girls

बागोर।

थाना क्षेत्र में रहने वाली आठ साल की बालिका को रविवार को युवक खेत पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि पीडि़ता की मां समय पर वहां पहुंच गई। इसके चलते आरोपी भाग गया। परिजनों ने पॉक्सो एक्ट में बागोर थाने में मामला दर्ज कराया। परिजनों की मुश्किल यहीं कम नहीं हुई। पुलिस पीडि़ता का मेडिकल कराने जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल पहुंची तो पांच घण्टे डॉक्टर नहीं मिला। पुलिस भटकती रही। भीलवाड़ा उपखण्ड अधिकारी के दखल पर मेडिकल हुआ। एसडीएम ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
READ: भाजपा नेता की हत्या का पर्दाफाश: नेत्रहीन तांत्रिक ने साजिश रच कर पहले दो लाख लिए फिर घोंट दिया गला

थानाधिकारी रामकिशन गोदारा के अनुसार परिजन सुबह थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि आठ साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। उसे भावलास खेड़ा निवासी नवरतन दरोगा बहला-फुसला कर भुट्टे खाने के बहाने खेत पर ले गया। वहां उसके साथ दरिंदगी का प्रयास का प्रयास। पुत्री को नहीं देखकर मां तलाश में गई। खेत पर पहुंची तो दृश्य देखकर दंग रह गई। आरोपी नवरतन दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
READ: राजस्‍थान के इस विधायक ने खुद जेब से न‍िकाल चाय नाश्‍ते के ल‍िए दिए 21 हजार, स्‍वच्‍छता कार्यशाला में प्रशासन ने नहीं की व्‍यवस्‍था

मां के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर पॉक्सो में मामला दर्ज किया। पुलिस पीडि़त बालिका को साथ लेकर शाम साढ़े चार बजे मेडिकल के लिए एमजीएच पहुंची। वहां डॉक्टर नहीं था। पुलिसकर्मी डॉक्टर की तलाश में भटकते रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी आगीवाल को भी हालात से अवगत कराया। पांच घण्टे अस्पताल में ठहरने के बावजूद मेडिकल नहीं होने पर उपखण्ड अधिकारी ओमप्रभा को थानाधिकारी गोदारा ने अवगत कराया।
एसडीएम ने समझी गम्भीरता, डॉक्टर समझे नहीं

मामले की गम्भीरता को एसडीएम ने समझा। वह तत्काल एमजीएच पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों से जानकारी लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से बात की। एसडीएम के दखल पर पांच घण्टे बाद पीडि़ता का मेडिकल हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो