13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : 2 को दो दर्जन मंदिरों में होगा अन्नकूट, तैयारी तेज

बालाजी मंदिर में 21 हजार किलो सब्जियों से बनेगां

2 min read
Google source verification
Annakut will be held in two dozen temples on 2nd

Annakut will be held in two dozen temples on 2nd

Bhilwara news ; शहर में करीब दो दर्जन मंदिरों में 2 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव होगा। कुछ मंदिरों में बाद में भी अन्नकूट महोत्सव होता है। शहर के कई मंदिरों में सालों से अन्नकूट महोत्सव हो रहा है। इसके चलते कई मंदिरों में भोग की तैयारी है। इसमें प्रमुख रूप से पेच एरिया के बालाजी मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, वीर हनुमान मंदिर, सितारामजी बावड़ी, आरके कॉलोनी शिवमंदिर, आरसी व्यास के शिवमंदिर शामिल है।

बालाजी मार्केट के बालाजी मंदिर में 55वें वर्ष में अन्नकूट महोत्सव शनिवार को होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। बजरंग मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिलकुमार मानसिंहका ने बताया कि गोबर और पीली मिट्टी से निर्मित भट्टियों पर लकड़ी एवं गैस भट्टियों पर 100 हलवाइयों की टीम लगभग 21000 किलो सब्जियां रहेगी। इसमें आलू, कद्दू, बैंगन, लौकी, टमाटर, तुरई, हरी मिर्च, लाल मिर्च, आंवला, हल्दी, अदरक, काचरा, मूली, ग्वारफली, चनाफली, अरबी, पत्ता गोभी, फूल गोभी,शकरकंद, रतालू आदि शामिल है। सब्जी में वही मसाले काम में लिए जाएंगे, जो परंपरागत रूप से नैवेद्य में चढ़ती आ रही है। इसके अलावा 55 कट्टे चावल, 35 कट्टे चवलों का गिरिराज स्वरुप बनकर हनुमानजी के सामने धरा जाएगा। लगभग 500 किलो प्रसादी निर्मित करवा 56 भोग धराया जाएगा। प्रसादी निर्माण में 31 टिन तेल व 11 टिन घी एवं मसाले उपयोग में लिए जाएंगे।

पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्केट में आकर्षक विद्युत सज्जा बालाजी मार्केट एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही है। सब्जियां भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ मंडी से मंगाई जा रही है। मंदिर के सभी भक्तों के सहयोग से निर्मित नैवेद्य तैयार होने उपरांत श्रीनाथ मंदिर की तर्ज पर हनुमानजी के सम्मुख गिरिराज स्वरूप चावल व चावलों का भोग शाम 6 बजे महा आरती के बाद भक्तों को पंक्तिबद्ध प्रसाद वितरित किया जाएगा।

चार हजार किलो सब्जियों से तैयार होगा अन्नकूट

संकटमोचन हनुमान मंदिर में 2 नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव के लिए महंत बाबूगिरी के निर्देशन में तैयारी शुरू कर दी। अन्नकूट का प्रसाद तैयार करने में चार हजार किलो से अधिक विभिन्न सब्जियों का उपयोग होगा। इसके लिए पचास से अधिक हलवाइयों की टीम काम करेंगी। अन्नकूट के प्रसाद को तैयार करने में 20 से अधिक तेल के टिन एवं पांच टिन घी का उपयोग होगा। सब्जियों के साथ चावल एवं चवले बनाए जाएंगे।

वीर हनुमान मंदिर में अन्नकूट

वीर सावरकर चौक में स्थित वीर हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र पाटिल व कोषाध्यक्ष दिनेश जागेटिया ने बताया कि शनिवार को आरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा।