scriptकॉमर्स में भीलवाड़ा को 5वां व साइंस में छठा स्थान | Bhilwara ranked 5th in commerce and 6th in science | Patrika News

कॉमर्स में भीलवाड़ा को 5वां व साइंस में छठा स्थान

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 25, 2021 10:39:07 am

Submitted by:

Suresh Jain

12वीं का परिणाम घोषित, आट्र्स में 12वें नंबर पर खिसका जिला

कॉमर्स में भीलवाड़ा को 5वां व साइंस में छठा स्थान

कॉमर्स में भीलवाड़ा को 5वां व साइंस में छठा स्थान

भीलवाड़ा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 12वीं कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित किए। पहली बार तीनों संकाय के एक साथ परिणाम घोषित किए गए। कोरोना के चलते 12वीं व 10वीं की परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। भीलवाड़ा जिला प्रदेश में वाणिज्य में पांचवें, विज्ञान में छठे व कला संकाय में 12 वें स्थान पर रहा।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय नारायणलाल जागेटिया ने बताया कि कला में 99.26, वाणिज्य में 99.87 व विज्ञान संकाय में 99.64 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
———-
संकाय छात्राएं छात्र
विज्ञान ९९.५६ ९९.७०
वाणिज्य १००.०० ९९.७९
कला ९९.४९ ९९.०३
————–
कला : ९९.२६ प्रतिशत परिणाम
जिले में कुल १५,५०८ विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें ७५४६ छात्र तथा ७९६२ छात्राएं हैं। इनका परिणाम ९९.०३ रहा है। ७४७३ छात्र में से ७४५६ ने प्रथम तथा १७ छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए। ७९२१ छात्राओं में से ७९१६ ने प्रथम तथा ५ ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण किया। छात्राओं का ९९.४९ प्रतिशत रिजल्ट रहा। कुल १५३९४ छात्रों में से १५३७२ ने प्रथम तथा २२ ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर ९९.२६ प्रतिशत रिजल्ट रहा।
————–
वाणिज्य : ९९.९७ प्रतिशत
वाणिज्य में कुल ७७६ विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें ४८३ छात्र तथा २९३ छात्राएं शामिल है। इनका परिणाम ९९.७९ रहा है। इसमें ४८३ छात्र में से ४८२ छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। २९३ छात्राए शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई।। कुल ७७६ छात्रों में से ७७५ ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर ९९.८७ प्रतिशत रिजल्ट कॉमर्स विषय का रहा है।
——-
विज्ञान : ९९.६४ प्रतिशत
विज्ञान में जिले में कुल ३८९५ विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें २३१५ छात्र तथा १५८० छात्राएं शामिल है। परिणाम ९९.६४ रहा है। २३०७ छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। इनका प्रतिशत ९९.७० प्रतिशत रहा है। १५७३ छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। छात्राओं का ९९.५६ प्रतिशत रिजल्ट रहा। कुल ३८८० छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर ९९.६४ प्रतिशत रिजल्ट साइंस का रहा है।
——————
रोहित को शत प्रतिशत अंक
राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने बेहतर नतीजे दिए। प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक ने बताया कि 12 विज्ञान में 258, वाणिज्य में 125 एवं कला में 342 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। विज्ञान में रोहित उपाध्याय 500 में से 500 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया। सुनील तेली को 99.40 व रविप्रसाद जाट को 99.20 प्रतिशत अंक मिले। वाणिज्य में सुरेश गुर्जर को 98, नेमीचन्द चौधरी को 95.80 व अभिनव सिंह राठौड़ को 92 प्रतिशत अंक मिले। कला में राहुल कोली को 97.20, रामराजसिंह राठौड़ को 95.20 व विशाल मोची को 94.40 प्रतिशत अंक मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो