scriptभाजपा नेता का पुत्र बलात्कार के प्रयास आरोप में जेल से गिरफ्तार | BJP leader's son rape attempt arrested in jail on charges in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

भाजपा नेता का पुत्र बलात्कार के प्रयास आरोप में जेल से गिरफ्तार

पुलिस ने बागोर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल लोहार के बेटे को घर में घुसकर किशोरी से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गुरुवार को जेल से गिरफ्तार कर लिया।

भीलवाड़ाSep 13, 2019 / 03:09 am

jaiprakash singh

BJP leader's son rape attempt arrested in jail on charges in bhilwara

BJP leader’s son rape attempt arrested in jail on charges in bhilwara

बागोर।

पुलिस ने बागोर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल लोहार के बेटे को घर में घुसकर किशोरी से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गुरुवार को जेल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को पीडि़ता के भाई को धमकाने पर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।
थानाप्रभारी सुमन चौधरी ने बताया कि भाजपा नेता का पुत्र रामरतन लोहार ने मंगलवार शाम घर में घुसकर एक किशोरी से बलात्कार का प्रयास किया। पीडि़ता के चिल्लाने पर दादी आ गई। इस पर आरोपी भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इधर, रात में रामरतन व उसके लक्ष्मण आचार्य ने पीडि़ता के भाई को फोन पर धमकाया। परिजनों के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे। पुलिस ने शराब के नशे धुत रामरतन व लक्ष्मण को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया। पुलिस ने रामरतन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जेल से गिरफ्तार किया। पीडि़ता के अदालत में बयान कराए।

Home / Bhilwara / भाजपा नेता का पुत्र बलात्कार के प्रयास आरोप में जेल से गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो