scriptनगर परिषद कर्मचारियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन | City Council employees protested, demonstrated in bhilwara | Patrika News

नगर परिषद कर्मचारियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 05, 2021 08:58:22 pm

Submitted by:

Suresh Jain

स्पिनफेड सहित अन्य विभाग से सरप्लस कर्मचारियों की नियुक्ति का विरोध

नगर परिषद कर्मचारियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

नगर परिषद कर्मचारियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा।
स्पिनफैड सहित विभिन्न विभागों के सरप्लस कर्मचारियों को निरंतर नगर परिषद में नियुक्ति देने का निकाय कर्मचारी विरोध करने लगे है। राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन भीलवाड़ा शाखा के तत्वाधान में कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना दिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी कि यदि सरप्लस कर्मचारियों की परिषद में नियुक्ति बंद नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री हरनारायण माली तथा शाखा अध्यक्ष शिवकुमार घावरी के नेतृत्व में गुरूवार को नगर परिषद में धरना दिया गया। माली ने बताया कि स्पिनफेड सहित विभिन्न विभागों से सरप्लस कर्मचारियों को नगर परिषद में नियमित नियुक्ति दी जा रही है। इससे परिषद के मूल कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। परिषद के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं।कर्मचारियों को तनख्वाह देने में कठिनाई आ रही है। नए कर्मचारियों के आने से और आर्थिक संकट बढ़ जाएगा। कर्मचारियों के प्रमोशन, अनुकंपा नियुक्ति की संभावना भी सीमित या खत्म हो जाएंग़्ाी। घावरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नगर परिषद में निरंतर दी जा रही नियुक्तियों का संगठन विरोध करता है। इस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।फेडरेशन ने इस संबंध में आज स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नाम नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व आयुक्त दुर्गा कुमारी को ज्ञापन भी दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो