scriptबीस दिन में दूसरी बार भीलवाड़ा आए सीएम, पहले बीगोद और अब रायपुर को दी सौगात | CM came to Bhilwara for the second time in twenty days, first to Bigod | Patrika News

बीस दिन में दूसरी बार भीलवाड़ा आए सीएम, पहले बीगोद और अब रायपुर को दी सौगात

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 07, 2022 12:12:24 pm

Submitted by:

Akash Mathur

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीस दिन में दूसरी बार गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर आए। 20 दिन पहले बीगोद में ग्रामीण ओलम्पिक के समापन पर गहलोत ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की और अब रायपुर को विभिन्न सौगातें दे गए। सहाड़ा विधायक गायत्री देवी ने मुख्यमंत्री के सामने सात मांगें रखी। सीएम ने अपने सम्बोधन में सभी मांगें मानी तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। गहलोत करीब डेढ़ घंटे रायपुर में रहे।

बीस दिन में दूसरी बार भीलवाड़ा आए सीएम, पहले बीगोद और अब रायपुर को दी सौगात

बीस दिन में दूसरी बार भीलवाड़ा आए सीएम, पहले बीगोद और अब रायपुर को दी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीस दिन में दूसरी बार गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर आए। 20 दिन पहले बीगोद में ग्रामीण ओलम्पिक के समापन पर गहलोत ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की और अब रायपुर को विभिन्न सौगातें दे गए। सहाड़ा विधायक गायत्री देवी ने मुख्यमंत्री के सामने सात मांगें रखी। सीएम ने अपने सम्बोधन में सभी मांगें मानी तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। गहलोत करीब डेढ़ घंटे रायपुर में रहे। वक्ताओं ने दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी के कार्यकाल के विकास कार्यों की तारीफ की। गहलोत ने सभा में कहा कि महंगाई बेलगाम हो रही है। लोगों में गुस्सा है।

सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लोगों को लाभ मिला है। कई योजनाओं में लाभांवितों के नाम तक गिनाए। गहलोत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किया। प्रदेश सरकार ने किसानों पर जितने भी कर्जे हैं, उन्हें माफ करने की घोषणा की। गहलोत ने गंगापुर व सहाड़ा क्षेत्र में कर्ज माफी किए किसानों के नाम गिनाए।
संरक्षक बनकर आए
स्वागत भाषण में विधायक गायत्री देवी ने कहा कि उनके पति कैलाश त्रिवेदी जनता के प्रति समर्पित थे। दो साल पूर्व 6 अक्टूबर को पति के निधन से परिवार टूट गया, लेकिन मुख्यमंत्री परिवार के लिए संरक्षक बनकर खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ की।
सवा घंटे देरी से आए
मुख्यमंत्री गहलोत का सुबह साढ़े दस बजे रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन करीब सवा घंटे देरी से 11.40 बजे पहुंचे। हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। सीएम को जयपुर में इनवेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस में जाना था इसलिए अन्य के भाषण नहीं हुए। मंच पर चढ़ते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और मंत्री महेश जोशी का ही सम्बोधन हुआ। स्वागत भाषण गायत्री देवी ने दिया। इसके बाद गहलोत ने सम्बोधित किया। चित्तौडगढ़़ और उदयपुर से भी सभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, लेकिन मुख्यमंत्री मेवाड़ के बारे में कुछ नहीं बोले।
ये मानी मांगें
– रायपुर में कस्बा चौकी की स्थापना
– मोखुंदा में पुलिस चौकी की स्थापना
– नवीन स्वीकृत पोटला उपतहसील का भवन निर्माण
– गंगापुर कॉलेज को पीजी में क्रमोन्नत करना
– गंगापुर एवं रायपुर कॉलेज में कृषि संकाय
– सीएचसी गंगापुर को सैटेलाइट अस्पताल बनाने
– विधायक कैलाश त्रिवेदी के नाम से इनडोर स्टेडियम बनाने
यह बोले मंत्री व नेता-
हम शासक नहीं, जनता के ट्रस्टी हैं। ट्रस्टी की जिम्मेदारी होती है कि तय चीज जिसके लिए हंै, उस तक पहुंचे। प्रदेश में कोरोना काल में बेहतर प्रबंधन किया गया। सीएम ने कोरोना काल में जनता को भूखे नहीं सोने दिया।
– महेश जोशी, मंत्री, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री
कैलाश त्रिवेदी ने समर्पित भाव से जनसेवा की। निश्चित रूप से ऐसे ही लोगों की मूर्तियां लगती है। ये संदेश अपने जीवन में दे जाते हैं। मुख्यमंत्रीजी जिस तरह से सहाड़ा की चिंता करते हैं, यह बड़ी बात है।
– गोविंदसिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस
कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री रामलाल जाट, राज्य मंत्री धीरज गुर्जर व सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, हगामीलाल मेवाड़ा, कन्हैयालाल धाकड़ व विवेक धाकड़, सुशीला सालवी, अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचन्द्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रणदीप त्रिवेदी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, ओम नराणीवाल, मंजू पोखरना, गंगापुर नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश तेली, कांग्रेस नेता अनिल डांगी, महेश सोनी, मुकेश शर्मा, प्रकाश चौधरी, किशन जाट, प्रधान शिवराजसिंह बाड़ी, उपप्रधान प्रतिभा सोमानी, मांगीलाल जाट सहित कई कांग्रेस नेता एवं प्रशासनिक व्यवस्था संभालने के लिए संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा, आईजी रूपेन्द्रसिंह, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू आदि मौजूद रहे।
38 यूनिट रक्तदान-

कैलाश त्रिवेदी की पुण्यतिथि पर सुरास मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया गया। महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर की टीम की डॉ. वंदना छाबड़ा के निर्देशन में 38 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो