8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वाधिक दूध संकलन पर समिति का सम्मान

भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीजकुरियन की जयंती को राष्ट्रीय दुग्धदिवस समारोह के रूप में मनाई गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 27 Nov 2020, 10:50 PM IST

Committee honored on highest milk collection in bhilwara

Committee honored on highest milk collection in bhilwara

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीजकुरियन की जयंती को राष्ट्रीय दुग्धदिवस समारोह के रूप में मनाई गई । डेयरी प्रबंधक आशा शर्मा ने बताया कि डॉ. कुरियन की जयंती पर भीलवाड़ा दुग्ध संघ की ओर से संघ कार्यालय में कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए दूध एवं दूध उत्पादों के उपभोग पर जागरूकता का संदेश के साथ डॉ. कुरियन केडेयरी उद्योग की प्रगति में दिए योगदान पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से आयोजित वर्चुअल समारोह का प्रदर्शन समस्त सहभागियों की ओर से देखा गया। एनडीडीबी की ओर से राजस्थान राज्य को मिले 3 पुरस्कारों में भीलवाड़ा दुग्ध संघ की कंवलियास महिला डेयरी की सदस्या नारायणी देवी को पारितोषिक मिलने पर बधाई दी गई। समारोह में वर्ष2019-20 की अवधि में जिले में सर्वाधिक मात्रा में दूध संकलन करने वाली दुग्ध समितियों के मध्य व सचिव को पारितोषिक प्रदान किए गए। इस दौरान संविधान शपथ दिलाई गई।
--------
नि:शुल्क योग क्लासेज 30 से रामधाम में
भीलवाड़ा . रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट एवं सत्यानंद वेद एवं योग विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क योग क्लासेज का आयोजन 30 नवंबर से रामधाम में सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में बिहार योग भारती मुंगेर प्रशिक्षित योगाचार्य उमाशंकर योग सिखाएंगे। योगाचार्य उमाशंकर ने बताया कि नियमित योग करने से मोटापा, अनिंद्रा, हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, अस्थमा, खांसी, बार बार जुकाम का होना, घुटनो एवं पैरों में दर्द, कमरदर्द, माइग्रेन, थकान, कद का न बढऩा, वजन कम होना, चेहरे पर झाइयां, फोड़े फुंसी, बालो का झडऩा सहित सभी रोगों में लाभ होता है।