scriptवरिष्ठों के सम्मान में दीपावली पर प्रतियोगिता | Competition on Diwali in honor of seniors in bhilwara | Patrika News

वरिष्ठों के सम्मान में दीपावली पर प्रतियोगिता

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 22, 2019 08:11:24 pm

Submitted by:

Suresh Jain

दीपावली सजावट के विजेता को मिलेगा पुरस्कार

Competition on Diwali in honor of seniors in bhilwara

Competition on Diwali in honor of seniors in bhilwara

भीलवाड़ा।
Deepawali 2019 वरिष्ठ नागरिक मंच दीपावली पर परिवार के वरिष्ठो के सम्मान में प्रतियोगिता कराएगी। इसके पोस्टर का मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक भवन पर विमोचन किया गया। अध्यक्ष शंकर लाल सोमानी ने स्वागत किया।
Deepawali 2019 महासचिव मदन खटोड ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर शाम ५ बजे तक दीपावली मनाते तथा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आदर भाव प्रदर्शित करते फोटो मोबाइल नम्बर 9829228553 पर वाट्सएप करें। इसमें कोई भी परिवार भाग ले सकेगा। प्रथम को ५१००, द्वितीय को ३१०० तथा तृतीय को २१०० रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, वीणा खटोड व सुमित भाटी को बनाया है। कोषाध्यक्ष मूलचंद बापना, रजनीकांत आचार्य, रामेश्वर लाल काबरा, डा. केसी पंवार, राजकुमार अजमेरा, एचसी तापडिय़ा, द्वारका अग्रवाल, आरके जैन, चंदा बाहेती, सुमित्रा कांटिया आदि उपस्थित थे।
सजावट प्रतियोगिता की कमेटी गठित
भीलवाड़ा . दीपावली पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन ने सामूहिक सजावट प्रतियोगिता के लिए कमेटी बनाई। प्रदेश संयोजक गोपाल माली ने बताया कि मनोहर लाल लखारा की अध्यक्षता वाली कमेटी में एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा, इन्द्रा सोनी, यूथ क्लब अध्यक्ष वैभव बोहरा, सचिव संजय शर्मा, संजय औदिच्य, आरएस राठी शामिल है। कमेटी 25 से 28 अक्टूबर तक बाजार का निरीक्षण करेगी। इसमें सामूहिक, सर्कल, व्यक्तिगत सजावट के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों का चयन करेगी।
सजावट पर सम्मान
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब सामूहिक सजावट करने वाले बाजारों को सम्मानित करेगा। प्रथम पांच को पुरस्कृत करने के साथ अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। क्लब अध्यक्ष मंजू दरक व पूर्व अध्यक्ष कुसुम जागेटिया ने बताया कि इसके लिए 14 सदस्यीय कमेटी बनाई। कमेटी में मंजू दरक, कुसुम जागेटिया, कान्ता मेलाणा, निशा सोनी, लीला राठी, चेतना जागेटिया, नीलम दरगड़, प्रमिला सारडा, रेणु कोगटा, सुनिता पलोड़, रामचन्द्र मूंदड़ा, डॉ संजीवनी, डॉ शिवरतन सोमानी, वन्दना, बीबी गुप्ता व शान्ता गग्गड़ शामिल है। विजेता को १० नवम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा।
पटाखे नहीं जलाने का संकल्प
शांति जैन महिला मंडल का दीपावली स्नेह मिलन दादीधाम के स्वाध्याय भवन में किया गया। आतिशबाजी से दुष्प्रभाव की जानकारी देने वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। सदस्यों ने दीपावली आतिशबाजी नही कराने का संकल्प किया। जैन महिला मंडल की मंत्री मधु मेडतवाल ने बताया कि पटाखे जलाकर जीव जंतुओं को जिंदा जलाकर ईश्वर की वाणी का अपमान कर रहे हैं। १5 बहनों का सम्मान भी किया गया। शांति भवन संघ अध्यक्ष राजेंद्र चिपड, महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरिहंत सिसोदिया, सुनील छाजेड, मनीष बम्ब, पुष्पा गोखरू, इंदिरा बाफना, बसंता डांगी, प्रमिला सूर्या, कनकावती चंडालिया, अरुणा पोखरना, स्नेहलता चौधरी, लता सिसोदिया, सुनीता बोरडिया आदि उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो