जोशी ने कहा कि चबल का पानी तब गांवों तक नहीं पहुंच पाया तो किए वादे के अनुरूप वर्ष-2014 का चुनाव भीलवाड़ा से नहीं लड़ा। लेकिन वर्ष-2014 व वर्ष-2024 के बीच बड़ा फर्क आ गया। जिले में अब गांव- गांव तक चबल का पानी है। पेयजल का संकट नहीं है। पार्टी के निर्देश पर अब फिर से भीलवाड़ा से चुनाव लड़ रहा हूूं।
जोशी ने कहा कि जिले में अब सबसे बड़ा संकट रोजगार का है। यहां उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसकी प्रचुर संभावना भी है। जनता ने जिताया तो वे कौशल विकास पर जोर देंगे और एक लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, महेश सोनी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी मौजूद थे।