scriptकांग्रस की संकल्प पद यात्रा शुरू | Congress's Sankalp Yatra begins in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

कांग्रस की संकल्प पद यात्रा शुरू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

भीलवाड़ाSep 23, 2018 / 11:29 am

Suresh Jain

Congress's Sankalp Yatra begins in bhilwara

Congress’s Sankalp Yatra begins in bhilwara

कांग्रस की संकल्प पद यात्रा शुरू


भीलवाड़ा।
कांग्रेस की संकल्प पदयात्रा शनिवार सुबह बड़े मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। शहर में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुबह सवा नौ बजे शुरू हुई संकल्प यात्रा जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों होते हुए ९ दिन बाद पुन: भीलवाड़ा में सम्पन्न होगी। यात्रा पहले दिन कारोई तक पहुंची। रविवार को सहाड़ा रायपुर विधानसभा में प्रवेश करेगी।

महासचिव महेश सोनी ने बताया कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त जनता को राहत दिलाने तथा उनकी समस्याएं सुनने तथा कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों से आमजन को अवगत करवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के नेतृत्व में बड़े मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा में शामिल जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने बालाजी मंदिर में माथा टेका।

ढोल-नगाड़ों के बीच निकली यात्रा
ढोल-नगाड़ों के बीच शुरू हुई यात्रा का शहर के हर चौराहे पर आतिशबाजी व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ता झण्डे-बैनर लेकर चल रहे थे। कुछ कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों पर सवार थे। यात्रा दोपहर बाद पुर पहुंची। वहां कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया।

फाटक ने रोकी राह
यात्रा के मुरलीविलास होते हुए रेलवे फाटक पहुंची, तो रेलवे फाटक बन्द होने यात्रा को पांच मिनट तक रुकना पड़ा। फाटक खुलते ही यात्रा गंगापुर चौराहे के बढ़ी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या कम होती गई।

ये हुए शामिल
जिलाध्यक्ष शर्मा, विधायक गुर्जर, पूर्व विधायक महावीर जीनगर, कैलाश त्रिवेदी, प्रदीपकुमार सिंह, पराक्रमसिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, अनिल डांगी, पूर्व सभापति ओम नाराणीवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, बद्रीलाल जाट, अनिता सुराणा, सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट, चेतन डीडवानिया, मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना, हेमेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, अक्षय त्रिपाठी, सुमित्रा कांटिया, इन्दिरा सोनी, कांग्रेस के पार्षद तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। यात्रा शाम को कारोई पहुंची
पुलिस ने बन्द करवाया डीजे
संकल्प पदयात्रा में शामिल डीजे को पुलिस ने बन्द करवा दिया। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। पुलिस-बार-बार डीजे बन्द करने या स्वीकृति पत्र दिखाने की बात करती रही। न तो स्वीकृति पत्र दिखाया गया और न ही डीजे बन्द किया गया। उपनिरीक्षक लक्ष्मणसिंह ने सख्ती दिखाते हुए बालाजी मंदिर के बाहर डीजे बन्द करा दिया। इस दौरान जिला महासचिव महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, अविचल व्यास पुलिस से उलझते दिखे। प्रतापनगर स्कूल के आगे पुन: डीजे चालू कर दिया गया।
पदयात्रा का स्वागत
पूर्वांचल जन चेतना समिति अध्यक्ष अर्चना दुबे के नेतृत्व में यात्रा का सरकारी दरवाजे पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था सचिव सुनील झा, शैलेंद्र चौधरी, अशोक मिश्रा, किशन सोनी आदि उपस्थित थे। पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू पोखरना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विशाल मेगा मार्ट के बाहर, गांधीनगर, सहित अन्य क्षेत्र में स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष हिमांशुल माथुर, उत्तम चौधरी, सुनीता गांधी, उमेश गाडरी, शंकरलाल सुथार, आदि उपस्थित थे। एनएसयूआइ जिला सचिव अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में राजकुमार खटीक, रामलाल गुर्जर, सचिव मनोज खटीक, तिलकराज खटीक, राहुल खोईवाल आदि ने यात्रा का स्वागत किया गया।

Home / Bhilwara / कांग्रस की संकल्प पद यात्रा शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो