scriptपार्षद की पत्नी फंदे पर झूली, पीहर पक्ष का हंगामा, शव उठाने से किया इनकार | Councilors wife swings on hoopes in bhilwara | Patrika News

पार्षद की पत्नी फंदे पर झूली, पीहर पक्ष का हंगामा, शव उठाने से किया इनकार

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 20, 2017 09:55:00 pm

Submitted by:

tej narayan

पुलिस के पहुंचने से पहले उतारा शव, गिरफ्तारी की मांग पर तीन घंटे प्रदर्शन

Bhilwara, Bhilwara news, Councilors wife swings on hoopes in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi

पार्षद की पत्नी फंदे पर झूली, पीहर पक्ष का हंगामा, शव उठाने से किया इनकार

गंगापुर।

कस्बे में भाजपा पार्षद की पत्नी ने रविवार दोपहर ससुराल में फंदे पर झूलकर ईहलीला समाप्त कर ली। ससुराल पक्ष ने पुलिस को बुलाए बिना फंदे से शव उतार कर गंगापुर अस्पताल पहुंचाया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, ससुर और सास समेत छह जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। परिजनों ने आरोपित ससुराल वालों की गिरफ्तार नहीं होने तक पोस्टमार्टम के बाद शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब तीन घण्टे तक अस्पताल में प्रदर्शन किया गया। इससे माहौल गरमा गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर देर रात परिजन शव ले गए।
 READ: दूरबीन सर्जरी वीआईपी तक ही मानी जाती, अब आमजन तक बनाई पहुंच

थानाप्रभारी बंशीलाल के अनुसार गंगापुर निवासी एवं वार्ड-15 से पार्षद मुकेश पुरी गोस्वामी की पत्नी ज्योति (28) दोपहर में खाना खाकर पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सोने चली गई। कमरे में जाकर उसने कड़े पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका की सास तारा देवी और ननद थी। शाम को ननद की पुत्री किताबे लेने कमरे में गई तो मामी को फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। इस दौरान सास और ननद भी कमरे में आए।
READ: सरपट दौड़ रही जीप से उतरवाया तिरंगा, चालक को किया पाबंद 

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। तत्काल ज्योति को कड़े से उतार कर गंगापुर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक गोवर्धनलाल खटीक, थानाप्रभारी बंशीलाल, तहसीलदार नारायणलाल जीनगर वहां पहुंचे। जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया।
अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन, शव उठाने से इनकार

सूचना पर पीहर पक्ष के लोग गंगापुर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पीहर पक्ष ने आरोपित ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के पिता भीलवाड़ा स्थित संजय कॉलोनी निवासी रामेश्वर गोस्वामी की रिपोर्ट पर तत्काल मृतका के पति मुकेश, ससुर कमल पुरी, सास तारा देवी, जेठ महावीर, ननद संगीता व सविता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। उसकी एफआईआर की कॉपी परिजनों को दी गई। पीहर पक्ष गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। तीन घण्टे चली समझाइश के बाद परिजन देर रात शव ले गए।
 

परीक्षा देने गया पति, मार्केट गया ससुर

ज्योति का विवाह 28 नवम्बर 2012 को मुकेश के साथ हुआ था। घटना के समय सुबह मुकेश परीक्षा देने उदयपुर चला गया था जबकि ससुर मार्केट गया हुआ था। पुलिस के अनुसार दम्पती में मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते ज्योति कुछ समय पूर्व पीहर चली गई थी। कुछ समय बाद ही लौटी थी। पुलिस ने जिस कमरे में ज्योति फंदे पर लटकी मिली उसे सीज कर दिया है। कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो