scriptगुरुजनों के पूजन में गुजरा दिन | Days spent in worship of gurus in bhilwara | Patrika News

गुरुजनों के पूजन में गुजरा दिन

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 25, 2021 10:06:36 am

Submitted by:

Suresh Jain

गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने लिया आशीर्वाद

गुरुजनों के पूजन में गुजरा दिन

गुरुजनों के पूजन में गुजरा दिन

भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को शहर में अधिकांश मंदिरों व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। शिष्यों ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरु पूजन किया। गुरुजनों ने भी नए शिष्य बनाए। डाकघर के निकट के संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की आवाजाही लगी रही। महंत बाबूगिरी की पूजा कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। श्रीराम मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने बताया कि सुबह ७ बजे से शिष्य आने लगे। करीब एक हजार भक्तों ने नया गुरु मंत्र लिया। पंडित देवेंद्र शर्मा के मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों ने गुरु की पूजा की। मंदिर पर सोने का चोला चढ़ाया गया। सांवरिया हनुमान मंदिर कारोई के भक्त भी दिन भर आते रहे। महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, राजेश कुदाल, गजानंद बजाज आदि उपस्थित थे।
सुवाणा के वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के उपासरे शीतल भवन में साध्वी मैना कंवर ने श्रावकों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया।
बालाजी मार्केट के बालाजी मंदिर में गुरु पूजा महोत्सव भागवत प्रचार समिति के तत्वावधान में मनाया गया। पंडित आशुतोष शर्मा ने पूजा अर्चना की। हरिशेवा उदासीन आश्रम में महंत हंसराम उदासीन के सानिध्य में समाधि पूजन हुआ। सतगुरू चरण पादुका पूजन एवं श्रीचंद भगवान का पूजन किया। संत मयाराम ने बताया की शाम को सतगुरू बाबा शेवाराम का मासिक प्राकट््रय महोत्सव मनाया। गांधीनगर के निम्बार्क आश्रम में गुरु पादुका व गुरु पूजा कार्यक्रम हुआ। पुजारी माधव शरण ने बताया की महंत मोहणशरण के सानिध्य में गुरु पादुका पूजी गई।
पटेलनगर के कर्मचारी कॉलोनी में चित्रकुट धाम उत्तरप्रदेश से आए आचार्य राजाराम का पूजन किया। शास्त्रीनगर के बेगमपुर मंदिर में गुरु माया का पूजन किया। खड़ेश्वरी बाबा के आश्रम में अध्यक्ष लीलाराम सिंघवी के सानिध्य में अखंड रामायण पाठ हुआ। ५६ भोग का प्रसाद बांटा। पंचमुखी बालाजी मंदिर, संजय कॉलोनी स्थित देवरिया बालाजी मंदिर, छोटरी हरणी स्थित टेकरी के बालाजी आश्रम में गुरु पूजा हुई। सांगानेर के खाखरा वाला देवता के स्थान पर महोत्सव मनाया गया। पुजारी श्याम लाल तेली के नेतृत्व में गुरु पादुका पूजन हुआ। वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। यवस्थापक द्वारिका प्रसाद कुंटल, सहव्यवस्थापक राजेश ओझा ने बताया कि पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ चार पारियों में गजेंद्र साहू व पुष्पा साहू के माध्यम से हुआ। निशुल्क 201 तुलसी के पौधों का वितरण किया।
एक पौधा गुरु दक्षिणा में पौधारोपण
अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत ने आरसीव्यास कॉलोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धांधोलाई प्रांगण में 9.15 बजे एक पौधा गुरु दक्षिणा में पौधारोपण किया। अनिता सोडाणी, डॉ सुमन सोनी, राखी राठी आदि उपस्थित थे।
काव्य निशा
आजाद नगर के मशीनरी मार्केट एसोसिएशन के भवन में काव्य गोष्ठी हुई। गीतकार राजेंद्र सिंह ने सरस्वती वंदना की। समिति संयोजक कवि रामनिवास रोनी राज, मुकेश नारायणीवाल, रियाज खान पठान व जीएल चंदेल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो