8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण के साथ अब डेंगू ने दी दस्तक

सभी डॉक्टरों को दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 27 Oct 2020, 9:55 PM IST

Dengue

Dengue

भीलवाड़ा।
जिले में कोविड महामारी के बीच डेंगू की दोहरी मार पड़ रही है। प्रशासन कोविड से जूझ रहा है और इंतजाम भी उसके अनुरूप किए हैं। इस बीच मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू ने चुपके से दस्तक दे दी। जिले में चिकित्सा विभाग विभिन्न क्षेत्र में डेंगू के मरीज सामने आने की बात कह चुका है।
कोविड से जूझने के इंतजाम में लगे प्रशासन ने इस बार फॉगिंग कराने में कोताही बरती। सूत्रों की माने तो डेंगू को लेकर राज्य स्तर से खास निर्देश नहीं आए। जिला चिकित्सालय से भी खास निर्देश नहीं गए। हर साल जहां इन लक्षणों के बताने पर डेंगू जांच को प्राथमिकता दी जाती थी, वहीं इस साल ऐसे लक्षणों के बावजूद कोविड जांच पर जोर दिया गया। नतीजे में मरीज निजी अस्पतालों की ओर उन्मुख हुए। मनमाने ढंग से न सिर्फ जांचें कराई बल्कि जांच रिपोर्ट भी सटीक न मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पडा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सीएचसी स्तर पर सभी डॉक्टरों को यह निर्देश दिए है कि वे डेंगू के मद्देनजर भी मरीजों पर निगाह रखें और मरीज आने पर तुरन्त कंट्रोल रूम पर सूचित करें।