scriptWeekend Curfew : बाजार न जाएं, कल सुबह 5 बजे तक रहेगा बंद | Do not go to the market, it will remain closed till 5 am tomorrow | Patrika News
भीलवाड़ा

Weekend Curfew : बाजार न जाएं, कल सुबह 5 बजे तक रहेगा बंद

भीलवाड़ा में जन अनुशासन कफ्र्यू : जरूरी सेवा के अलावा नहीं खुलेगी दुकानें

भीलवाड़ाJan 22, 2022 / 09:50 pm

Suresh Jain

Weekend Curfew : बाजार न जाएं, कल सुबह 5 बजे तक रहेगा बंद

Weekend Curfew : बाजार न जाएं, कल सुबह 5 बजे तक रहेगा बंद

Weekend Curfew : भीलवाड़ा. शहर में कोरोना के चलते शनिवार रात 11 बजे से जन अनुशासन कफ्र्यू शुरू हुआ। यह सोमवार सुबह ५ बजे तक चलेगा। रविवार को शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे। रविवार को दूध, फल व सब्जियां और अन्य फूड आइटम्स की दुकानों और मेडिकल स्टोर्स को कफ्र्यू से ढील दी गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में वीकेन्ड कफ्र्यू नहीं रहेगा।
गृह विभाग की गाइड लाइन के अनुसार वीकेन्ड कफ्र्यू के दौरान सभी बाजार कार्यस्थल और व्यवसाय कांप्लेक्स बंद रहेंगे। हालांकि इनमें छूट रहेगी। जैसे फैक्ट्रियां जिनमें निरंतर उत्पादन हो रहा हो, वे फैक्ट्रियां जिनमें रात्रिकालीन शिफ्ट चालू हो। आईटी, दूरसंचार व ई-कॉमर्स कंपनियां। कैमिस्ट शॉप, विवाह समारोह आयोजन संबंधी। अनिवार्य एवं आपात सेवाओं से संबंधित कार्यालय, चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्य स्थल। वैक्सीनेशन स्थल पर आने जाने के लिए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने जाने वाले यात्री गण। माल परिवहन करने वाले भारी वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग और अनलोडिंग तथा इस कार्य के लिए नियोजित व्यक्ति। गृह विभाग के अनुसार इसके लिए अलग से पास की आवश्यकता नहीं होगी।
—-
प्रत्येक को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारण करना चाहिए
भीलवाड़ा. जीवन जा रहा हो तो अमृत की एक बूंद मिल जाए तो व्यक्ति जी सकता है। उसी प्रकार आत्मा का कल्याण सिर्फ धर्म से ही हो सकता है। परमात्मा के बताएं मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। जीवन में पहले खुद सुधरों इसके बाद दूसरों को सुधारने की कोशिश करो। जब हम स्वयं में सुधार नहीं कर सकते तब तक दूसरों को नहीं सुधार सकते है। यह बात जयमुनि ने शांति भवन में प्रवचन के दौरान कही।
साध्वी मधु कंवर, प्रतिभा कंवर डॉ चिंतन ने कहा कि परमात्मा के दर्शन मात्र से पुण्य मिलता है। नित्य दर्शन करना चाहिए। बच्चों को बचपन से ही संस्कारवान बनाएं। परिवार, समाज, देश, धर्म सहित हर विषय पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दें। इससे की वह अपनी सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों को सिखकर उसका पालन नियमों के साथ कर सके। संघ अध्यक्ष राजेंद्र चीपड़ ने बताया कि शांति भवन में रविवार को प्रात 9.15 से 10.30 बजे तक प्रवचन होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो