script

रैली में गूंजा बाबा साहेब व सभाओं में संविधान

locationभीलवाड़ाPublished: Apr 14, 2019 08:46:54 pm

Submitted by:

tej narayan

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयंती जिले में समारोह पूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने शहर में समरसता रैली निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Dr. BabaSaheb ambedkar jayanti 2019 in bhilwara

Dr. BabaSaheb ambedkar jayanti 2019 in bhilwara

भीलवाड़ा।

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयंती जिले में समारोह पूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने शहर में समरसता रैली निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आमसभा में बाबा साहेब के आदर्श को अपनाने का आह्वान किया। यहां अम्बेडकर सर्किल पर विभिन्न संगठनों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए।
मूलनिवासी समाज की अगुवाई में रविवार को जयंती समरसता एवं विश्व ज्ञान दिवस के रूप मनाई गई। इसके तहत रैली सुबह सांगानेरी गेट से निकाली गई, जो धानमंडी, बड़ा मंदिर, भीमगंज थाना, सूचना केन्द्र, गोल प्याऊ चौराहा होते हुए डॉ. अम्बेडकर सर्कल पहुंची। रैली में बैंड बग्गी शामिल थे। हाथों में तख्तियां लिए विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, बच्चे एवं बुद्धिजीवी मूलनिवासी समाज के लोग बाबा साहब के संघर्षमय जीवन पर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार गेट लगाए एवं मुस्लिम समाज द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
रैली को जिलाध्यक्ष प्यारेलाल खोईवाल, महासचिव मोतीलाल सिंघानिया, डॉ. जगदीश सोलंकी, पंकज डीडवाना, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी व अतुल गुरावा, जीपी खटीक आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के संविधान की महत्ता बताई और कहा कि हमें संविधान को बचाना बहुत जरूरी है, आरक्षण का मतलब नौकरी लगना या पेट पालना नहीं था, आरक्षण का मतलब यह था कि समाज का प्रतिनिधित्व हो, इसीलिए हम लोगों को प्रतिनिधित्व चाहिए।

अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने अम्बेडकर सर्किल पर माल्यार्पण कर सभा की। संरक्षक सुरेशचंद्र सुवालका, संगठन मंत्री आरएस सोलंकी, सचिव राजेशकुमार सामरिया, सुनील पारीक, राकेश भाम्भी, पीरूसिंह गौड़, दिलीप खोखर, आदित्यनारायण जाजपुरा आदि ने विचार रखे। नौरतमल कोली की अगुवाई में कोली समाज के युवाओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ ने विचार गोष्ठी आयोजित की। प्रदेश महासचिव दुर्गालाल बारेठ ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श अपने जीवन में उतारें एवं समाज व राष्ट्रहित में समर्पित सेवा करें। प्रोफेसर डॉ. संतोष आनन्द ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण कर समाज का नाम रोशन किया। इंजीनियर गोपाल जीनगर, शीलवन्त सांखला,गोपाललाल जीनगर, भीलवाड़ा रेंजर भंवरलाल बारेठ ने संबोधित किया। संयोजन राजेश जीनगर ने किया व 81, 82 व 85वें संविधान संशोधन की जानकारी दी।
………………………………..
शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा ने राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सामाजिक समरसता दिवस मनाया।
जिला शहर मंत्री दिनेश जोशी, सुरेश सिंघलिया, राजेन्द्र कुमार शर्मा, रमेशचन्द्र बलाई ने सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई। भंवर सिंह ने अस्पृश्यता किस तरह अभिशाप है और इसे किस तरह उन्मूलन किया जा सकता पर विचार रखे।
इस दौरान मुकेश काबरा, अजीत सिंह, सत्यनारायण मंत्री, सत्यनारायण स्वर्णकार, सुरेश शर्मा, वीपी सिंह, रविन्द्र मारू, सत्यनारायण विश्नोई, सुशीला जाट, सुषमा विश्नोई आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश जोशी ने किया

अंबेडकर सर्किल पर भाजपा एससी मोर्चा रामदेव बैरवा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा नंदकिशोर बैरवा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मालावत, पुरुषोत्तम बैरवा, हरीश सालवी, भैरूलाल मारू, भैरवदत्त बारिशा महावीर चन्नाल, विकी गुजराती, अरविंद बंजारा, श्रवण आदि ने माल्यार्पण कर सभा में विचार रखे।
भाविप की सुभाष शाखा ने अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम प्रभारी सुमित जैन, गोविंद लढा, ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मदन खटोड़, पंकज लोहिया, शिव सोडानी, दिलीप पारख, राजीव मुणोत, दिनेश बिड़ला, मुकेश लाठी, राधेश्याम झंवर, सुरेश अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, उषा सोनी, सुमित्रा झंवर, सीमा बिड़ला, मधु लढा आदि मौजूद थे।
अंबेडकर जयंती पर 40 फीट का ध्वज लहराया

माण्डल. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती पर 40 फीट का नीला ध्वज लहराया। बलाईखेड़ा में भीम सेना ने रैली निकाली। रैली निकाल बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर ग्रामीणों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।बलाईखेड़ा मोड़ का नाम बदल कर भीम सर्कल रखा। इस मौके पर दिनेश खटीक, रतनेश बलाई, सुखदेव बलाई, सागर खटीक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो