scriptकर्मचारी महासंघ ने किया विरोध प्रदर्शन | Employees Federation protests in bhilwara | Patrika News

कर्मचारी महासंघ ने किया विरोध प्रदर्शन

locationभीलवाड़ाPublished: Feb 27, 2020 05:44:57 pm

Submitted by:

Suresh Jain

रैली निकाल दिया ज्ञापन

Employees Federation protests in bhilwara

Employees Federation protests in bhilwara

भीलवाड़ा।
Employees union protests राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर गुरुवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया तथा जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।Employees union protests अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष निरज शर्मा ने बताया कि कर्मचारी संगठन मुखर्जी उद्यान में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने आन्दोलन को आगे जारी रखने तथा तेज करने पर रणनीति बनाई गई। बाद में सभी कर्मचारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के मांगपत्र का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा गया। कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया की सरकार की ओर से अब तक सातवे वेतन आयोग पर बनी सांवत कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नही कर कर्मचारियों से बेरुखी जाहिर की है। जिला मंत्री शिवसिंह चौहान ने बताया कि सरकार का कार्यकाल एक वर्ष सेअधिक हो गया है। लेकिन अभी तक कर्मचारियों की सुध नही ली है। मांगे नही मानने पर आंदोलन को प्रदेश के निर्देश पर गति दी जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री सूर्यवीर सिंह शक्तावत, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज करण लढ्ढा, कृषि पर्यवेक्षक संघ के विनोद मानमया, राजस्थान आवासन मंडल से संजय झा, शिक्षक संघ प्रगतिशील के अशोक जीनगर, ललित जोशी, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के भैरूलाल जोशी, वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के देवकृष्ण दरोगा, भंवर बारेठ, सहायक कर्मचारी संघ से गंगाराम डीडवानिया, आर्युवेद नर्सेज एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह चौहान, मंत्रालय कर्मचारी संघ के रतनलाल शर्मा, आर्युवेद परिचारक संघ से भैरूलाल मीणा, सूचना सहायक संघ के शांति स्वरूप जीनगर, राजस्थान पटवार संघ के सौमित्र दाधीच, विक्रम सिंह, नल मजदूर फेडरेशन से लादूराम जारोटिया आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो