scriptहर बार एक कहानी : होटल में मंगवाती खाना, बिल पर हंगामा कर निकल जाती | Every time a story | Patrika News

हर बार एक कहानी : होटल में मंगवाती खाना, बिल पर हंगामा कर निकल जाती

locationभीलवाड़ाPublished: Jul 05, 2019 02:13:38 am

Submitted by:

rajesh jain

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

hotel

हर बार एक कहानी : होटल में मंगवाती खाना, बिल पर हंगामा कर निकल जाती

भीलवाड़ा।

एक महिला सजधज कर होटल पहुंचती है। मनपसंद खाने का ऑर्डर करती है और जब बिल के भुगतान की बारी आती है तो आनाकानी करती। हंगामे के हालात पैदा करती है। आखिर होटल संचालक के पास पुलिस बुलाने के बाद भी उसे रवाना करने के अलावा चारा नहीं होता। एक-दो होटल हो तो ठीक। लेकिन एक महिला ने कई होटलों में एेसी हरकत की है। एेसा ही नजारा बुधवार रात सुखाडिया सर्किल के निकट भी एक होटल में दिखा।
यह महिला अकेले ही रात में सुखाडि़या सर्किल के निकट होटल पहुंची। उसने वेटर को खाने का ऑर्डर किया। खाना खाने के अलावा पैक करवाया। वेटर बिल लेकर पहुंचा तो पैसा होने से मना कर दिया। होटल संचालक ने दबाव दिया तो महिला ने हंगामा कर दिया।
सूचना सुभाषनगर पुलिस को दी गई। महिला ने पुलिस को कहा कि वह साबित कर दे कि उसने बिल का भुगतान नहीं किया। हंगामा बढ़ता देख होटल संचालक ने पुलिस को कार्रवाई से इनकार कर दिया और महिला को जाने दिया। पुलिस ने महिला को जाने दिया। सूत्रों के मुताबिक यह महिला शहर के कई होटल में इसी तरह की घटना कर चुकी है। वहां हंगामा भी खड़ा हुआ। लेकिन कई होटल संचालकों ने पुलिस को नहीं बुलाया। महिला को जाने दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो