scriptकृषि के लिए थ्री फेज विद्युत आपूर्ति रात को देने से खफा किसानों ने किया भगुनगर ग्रिड का घेराव | Farmers encircle the Bhagunagar grid in bhilwara | Patrika News

कृषि के लिए थ्री फेज विद्युत आपूर्ति रात को देने से खफा किसानों ने किया भगुनगर ग्रिड का घेराव

locationभीलवाड़ाPublished: Nov 10, 2018 02:23:11 am

Submitted by:

tej narayan

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Farmers encircle the Bhagunagar grid in bhilwara

Farmers encircle the Bhagunagar grid in bhilwara

अमरगढ़।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने थ्री फेज विद्युत आपूर्ति रात के समय देने से खफा ग्रामीणों ने शुक्रवार जीएस भगुनगर का घेराव किया। ग्रामीणों में विद्युत आपूर्ति के समय को लेकर आक्रोश था। वे आपूर्ति रात के बजाय दिन में दिए जाने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि थ्री फेज विद्युत आपूर्ति रात के समय देने की वजह से फसलों की पिलाई नहीं हो पाती। एक तरफ सर्दी का मौसम है तो दूसरी तरफ रात के समय पिलाई करते भी हैं तो जहरीले जीव जंतु काटने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने रात में थ्री फेज विद्युत आपूर्ति न देकर दिन में देने की मांग की। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जीएस का घेराव कर प्रदर्शन किया।
सर्दी के मौसम में कैसे होगी पिलाई
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि रात के समय थ्री फेज आपूर्ति से इस सर्दी के मौसम में कैसे पिलाई होगी। साथ ही खेतों में जीव जंतुओं का भय बना रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो