भीलवाड़ा

खेत पर रखवाली कर रहे युवक पर फायर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

भीलवाड़ाFeb 19, 2019 / 07:43 pm

rajesh jain

pistol

दौलतगढ।
भीलवाड़ा जिले के पापडिय़ा मार्ग स्थित खेत में देर रात फसल की रखवाली कर रहे युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने फायर कर दिया। युवक के हाथ में छर्रा लगा। निकट बैठी उसकी मां बाल-बाल बच गई। धमाके की आवाज सुन आस-पास के खेतों से आए लोग दौड़कर आए। युवक का आसींद अस्पताल में इलाज करवाया गया।

पुलिस चौकीप्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि दौलतगढ़ निवासी नारायण माली (18) और उसकी मां बरदी देवी रात में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। नारायण पलंग पर बैठा मोबाइल देख रहा था। मां निकट ही पलंग पर बैठी थी। इस दौरान किसी ने फायर किया।
इससे छर्रा नारायण की कलाई पर लगा। फायर के बाद एक व्यक्ति भागता दिखाई दिया। अंधेरा में चेहरा नहीं देखा जा सका। आस-पास खेतों में रखवाली कर रहे लोगों ने हमलावर की तलाश की, लेकिन नहीं लगा। नारायण का आसींद अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। आसींद थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
दिन में पड़ोसी से झगड़ा, शिकारी भी हो सकता

नारायण ने बताया कि उसका रविवार दोपहर में किसी बात को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पड़ोसी के घर की तलाशी ली, लेकिन बंदूक या छर्रा नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि कोई शिकारी भी फायर कर सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.