भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में बदले की नीयत से गोली मार कर हत्या

भीलवाड़ा शहर के बड़ला चौराहा पर गुरुवार दोपहर गोलाबारी हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया । घायल को एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । फायरिंग की घटना में एक जने की मौत की खबर से शहर में माहौल गरमा गया। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने एक आदेश जारी कर गुरुवार शाम सात बजे आगामी 48 घंटों के लिए समूचे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।Youth killed in firing in Bhilwara

भीलवाड़ाNov 24, 2022 / 08:03 pm

Narendra Kumar Verma

भीलवाड़ा में गोलीबारी में युवक की हत्या

भीलवाड़ा। शहर के बड़ला चौराहा पर गुरुवार दोपहर गोलाबारी हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फायरिंग की घटना में एक जने की मौत की खबर से शहर में माहौल गरमा गया। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने एक आदेश जारी कर गुरुवार शाम सात बजे आगामी 48 घंटों के लिए समूचे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
इधर, समूचे शहर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। शहर में संवेदनशील क्षेत्र बहाला समेत तीन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वही घटना से गुस्साए मुस्लिम समुदाय के कुछेक लोगों ने एमजी चिकित्सालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर तोड़फोड़ की और बाद में बाहर धरने पर बैठ गए। यह लोग मृतक आश्रित परिवार को पचास लाख व घायल को दस लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे है।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, एएसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी व चंचल मिश्रा मौके पर पहुंचे। शहर के समस्त पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी भी मय जाप्ता चिकित्सालय व मौके पर आ गए। जिला कलक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक सिधू ने आमजनों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने एवं शांति व्यवस्था में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सिधू ने कहा कि हमलावर जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि सात माह पूर्व की एक घटना को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर बदले की नियत से फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि 10 मई 2022 को शास्त्री नगर में एक पक्ष के लोगों ने आदर्श तापडिया नामंक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई मयंक तापडिया ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
आशंका व्यक्त की गई है कि इसी पुरानी रंजिश को लेकर बडला चौराहा पर मोटरसाइकिल से जाते वक्त हुसैन कॉलोनी निवासी इब्राहीम पठान व टोनी पर सामने की तरफ से एक बाइक पर सवार दो जनों ने पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की। इब्राहीम को महात्मा गांधी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Home / Bhilwara / भीलवाड़ा में बदले की नीयत से गोली मार कर हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.