script

अस्पताल के विकास पर ध्यान दें राजनीति पर नहीं

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 20, 2019 07:26:04 pm

Submitted by:

Suresh Jain

महात्मा गांधी अस्पताल में आज से होगी 40 तरह की फ्री जांचें

Focus on hospital development, not on politics in bhilwara

Focus on hospital development, not on politics in bhilwara

भीलवाड़ा।
Mahatma Gandhi Hospital महात्मा गांधी चिकित्सालय में तीन माह से बन्द पीपीपी मोड पर की जाने वाली नि:शुल्क जांचें सेवा सोमवार से शुरू हो जाएंगी। कृष्णा डायग्नोसिस इंस्टीट्यूट की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए ट्रायल रविवार को पूरा हो गया। लैब की शुरुआत रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल शर्मा व पूर्व अध्यक्ष अनिल डांगी ने फीता काटकर की। अब यहां गंभीर रोगियों की जांचें नि:शुल्क हो सकेंगी। पहले 36 जांचें होती थी, लेकिन इनको बढ़ाकर 40 कर दिया गया है।
Mahatma Gandhi Hospital लैब की शुरुआत के बाद पीएमओ कक्ष में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन विकास पर ध्यान दे। मोर्चरी की हालात दयनीय है। वहां मृतकों के परिजन बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। मोर्चरी में सुधार के लिए नगर विकास न्यास से ८० लाख रुपए का प्रस्ताव स्वीकार करवाया था, लेकिन तीन लाख रुपए का टैंडर जारी किया गया। न्यास से करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा सकते हैं। केन्द्र व राज्य सरकार से भी राशि ले सकते हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजन नन्दा सहित अन्य डॉक्टर व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
आज से शुरू होंगी निशुल्क जांचे
मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना का टैंडर कृष्णा डॉयग्नोस्टिक को दिया गया गया है। इनमें हृदय, किडनी, थायराइड, लीवर फंक्शन, एचआइवी, टीबी, विटामिन डी, शुगर समेत कई जांचें नि:शुल्क होंगी। जांचे 30 जून को टेंडर खत्म होने से बंद हो गई थी। इसका ज्यादा असर उन जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा था, जो जांच पर रुपए खर्च करने की स्थिति में नहीं होते हैं। अब यहां कैंसर जैसी महंगी जांच भी हो सकेगी। कम्पनी का दो साल के लिए टेंडर हुआ है। पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि कुछ दिनों से सैंपल लेकर ट्रॉयल किया जा रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो