scriptपूर्व उप जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन सरपंच पद की दौड़ में | Former Deputy District Head Sen. Sarpanch in the race in bhilwara | Patrika News

पूर्व उप जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन सरपंच पद की दौड़ में

locationभीलवाड़ाPublished: Sep 20, 2020 10:39:20 pm

Submitted by:

Suresh Jain

पूर्व विधायक गुर्जर की पुत्री को बनाया प्रत्याशी20 पद के लिए 135 प्रत्याशी चुनाव मैदान ने97 जने ने वापस उठाए नामांकन, मतदान 28 को

Former Deputy District Head Sen. Sarpanch in the race in bhilwara

Former Deputy District Head Sen. Sarpanch in the race in bhilwara

भीलवाड़ा।
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बदनोर की 20 पंचायतों में सरपंच के लिए अब 135 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे है। शनिवार को 233 उम्मीदवारों ने नामाकंन भरे। इनकी संवीक्षा में एक नामांकन खारिज हो गया जबकि 97 जने ने रविवार को अपना नामांकन वापस उठा लिया। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन करने के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह इन 20ग्राम पंचायतों में मतदान २८ सितंबर को होगा। खास बात यह है कि उप जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन अब सरपंच पद के लिए भाग्य अजमा रहे है। सेन बदनोर से प्रत्याशी यहा आठ जने मैदान में है। इसी प्रकार पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर की पुत्री मैनादेवी गुर्जर भी आकड़सादा में खड़ी है। यहां १२ प्रत्याशी मैदान में है।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि आकड़सादा में १२, बदनोर में ८, बाजूंदा ५, भादसी ५, भोजपुरा ६, चैनपुरा ६, चतरपुरा ४, गारियाखेड़ा ५, गिरधारपुरा ४, जगपुरा १५, जैतगढ़ ९, मोगर ४, मोथी ३, मोटरास ३, ओजियाणा १२, पारा १०, पाटन ७, रामपुरा ४, रतनपुरा ४ एवं संग्रामगढ़ में ९ प्रत्याशी शेष रहे है। २२६ वार्ड पंच के लिए ६८२ जनों ने नामांकन पेश किए। इनकी जांच में ६५७ सही पाए गए। लेकिन नामवापसी के बाद ४३४ प्रत्याशी मैदान में रहे। सरपंच एवं पंचों के लिए 28 सितम्बर को ८८ केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना व परिणाम जारी किया जाएगा। अगले दिन उपसरपंच का चुनाव होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो