scriptCM गहलोत पहुंचे पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी के अंतिम संस्कार में, कहा ‘आज हमारे लिए बड़ी क्षति’ | Funeral Of Congress Leader Ratan Lal Tambi, CM Gehlot Joined | Patrika News

CM गहलोत पहुंचे पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी के अंतिम संस्कार में, कहा ‘आज हमारे लिए बड़ी क्षति’

locationभीलवाड़ाPublished: Jan 18, 2020 06:34:20 pm

Submitted by:

abdul bari

कांग्रेस के दिग्गज और नेता पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी ( Ratan Lal Tambi ) का शुक्रवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) , विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ( Dr. CP Joshi ) , चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ( Dr. Raghu Sharma ) , कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर भी शामिल हुए।

Funeral Of Congress Leader Ratan Lal Tambi, CM Gehlot Joined

Funeral Of Congress Leader Ratan Lal Tambi, CM Gehlot Joined

भीलवाडा।
जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के दिग्गज और नेता पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी ( Ratan Lal Tambi ) का शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ( SMS Hospital ) में उपचार के दौरान निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे के पास बनास नदी के किनारे किया गया।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे

अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) , विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ( Dr. CP Joshi ) , चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ( Dr. Raghu Sharma ) , कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर भी शामिल हुए। जिन्होंने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी।

‘आज हमारे लिए बड़ी क्षति है’

अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि रतनलाल तांबी काफी अनुभवी राजनेता थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने क्षेत्र में हमेशा विकास के लिए काम किया। गहलोत ने कहा कि जब वह बीमार थे तभी मैं जयपुर उनके आवास पर कुशलक्षेम पूछने गया था। आज हमारे लिए बड़ी क्षति है, मैंने इस मौके पर उनके परिवार वाले को भी सांत्वना दिलाई है, साथ ही मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें श्री चरणों में स्थान दें।

ताम्बी के अंतिम संस्कार में कमिश्नर एल एन मीणा, आईजी संजीव नाजरी, विधायक रामलाल जाट, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, भाजपा के पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, गोपाल केसावत, विधायक गोपीचंद मीणा, जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट, एसपी हरेंद्र महावर, एएसपी अनुकृति उज्जैनिया, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष लादुलाल तेली सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो