scriptत्योहारों में ड्यूटी को लेकर निकायकर्मियों में रोष | Fury among civic workers regarding duty in festivals | Patrika News

त्योहारों में ड्यूटी को लेकर निकायकर्मियों में रोष

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 15, 2021 09:41:29 am

Submitted by:

Suresh Jain

प्रशासन शहरों के संग अभियान

त्योहारों में ड्यूटी को लेकर निकायकर्मियों में रोष

त्योहारों में ड्यूटी को लेकर निकायकर्मियों में रोष

भीलवाड़ा।
स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक दीपक नंदी के आदेश ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रशासन शहरों के संघ अभियान को देखते अभियान की समाप्ति 31 मार्च 2022 तक समस्त नगरीय निकाय व उप निदेशक(क्षेत्रीय) कार्यालय अवकाश के दिन में भी (रविवार को छोड़कर) प्रात: 9.30 से शाम 6 बजे तक या कार्य समाप्ति तक नियमित रूप से संचालित करने व समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय में कार्य संपादित करने का आदेश जारी किए। त्योहारों पर भी राजकीय अवकाश निरस्त कर कार्यालय खोलने के आदेश ने कार्मिकों को मायूस कर दिया। सरकार शहरों एवं गांवों में जनता के काम सुगमता से करने के उद्देश्य से अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। जनता को राहत पहुंचाने तथा आवासीय पट्टे आदि कार्य करवाने के लिए अभियान शुरू किया गया। अधिकांश निकायों ने त्योहारों के दिनों को छोड़ कर शिविरों की तिथि तय की है। हालांकि नगर परिषद भीलवाड़ा में तो कुछ काम भी नहीं हो रहा है। उसका शिविर २० अक्टूबर को लगेगा। सरकार की मंशा है कि अभियान की संपूर्ण अवधि में आमजन के कार्य होते रहे। शुक्रवार को दशहरा पर्व होने के बावजूद नगर परिषद के कार्यालय खोलने होंगे। इस आदेश को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के दिन लोग त्योहार बनाएंगे या सरकारी कार्यालयों में आएंगे।
त्योहार का मिलना चाहिए मौका
त्योहार के दिनों में अवकाश निरस्त कर अभियान चालू रखने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। कार्मिकों को भी परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर दिया जाना चाहिए। इस आदेश को लेकर कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया है। राकेश पाठक, सभापति नगर परिषद भीलवाड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो