script

जूडो में बालिकाओं ने दिखाया कमाल

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 26, 2021 11:47:39 am

Girls showed amazing in Judo 65 वीं जिला स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर की छात्राओं ने कमाल दिखाया। प्रतियोगिता का कांस्य पदक विद्यालय ने जीता।

Girls showed amazing in Judo

Girls showed amazing in Judo

भीलवाड़ा। 65 वीं जिला स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर की छात्राओं ने कमाल दिखाया। प्रतियोगिता का कांस्य पदक विद्यालय ने जीता। प्रधानाचार्य अवधेश शर्मा ने बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग के 63 किलोभार में साक्षी राजपूत प्रथम रही और राज्य स्तर पर चयन हुआ। इसी प्रकार 57 किलो में सपना कंवर, 53 किलो से अधिक में पूजा गुर्जर प्रथम रही और राज्य स्तर पर चयन हुआ। जबकि 48 किलो में नम्रता कंवर, 44 में मीनाक्षी जाट ,40 में वैदिका व 36 किलो में विमला लोहार तृतीय रही। Girls showed amazing in Judo
उन्होंने बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग में 70 किलो से अधिक भार में वर्षा धाकड़ प्रथम रही और राज्य स्तर पर चयन हुआ। 52 किलो में तनीशा उप विजेता रही। 57 किलो में मनीषा लोहार व 48 किलो में सुप्रिया कंवर तृतीय रही। Girls showed amazing in Judo
विद्यालय की लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं का विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शर्मा, पार्षद लव कुमार जोशी व लाडो स्पोट्र्स अकादमी के संस्थापक लक्ष्मणसिंह राठौड़ के सानिध्य में सम्मान किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक सुधा जाट, वरिष्ठ अध्यापिका मधु जैन व नीलम शर्मा आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो