scriptपिछले पांच साल में धनतेरस की तुलना में इस बार 49 प्रतिशत महंगा मिल रहा सोना | Gold is getting 49 more expensive than Dhanteras in last fiv years | Patrika News

पिछले पांच साल में धनतेरस की तुलना में इस बार 49 प्रतिशत महंगा मिल रहा सोना

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 18, 2019 09:19:24 pm

Submitted by:

Suresh Jain

– पांच साल में 13 हजार प्रति दस ग्राम सोना महंगा- वर्ष 2015 में भाव थे 26,400 रुपए प्रति दस ग्राम- इस साल 3९,४५० रुपए प्रति दस ग्राम

gold__1.jpg
भीलवाड़ा।
Dhanteras 2019 आप पुष्य नक्षत्र, धनतेरस या दीपावली पर सोने खरीदना चाहते हैं, तो आपको पिछले पांच साल की तुलना में ज्यादा दाम देने होंगे। वजह सर्राफा बाजार में 201५ की धनतेरस की तुलना में ४९ प्रतिशत तेजी है। वर्ष २०१५ की धनतेरस पर सोने के भाव २६,४०० रुपए प्रति दस ग्राम थे एवं इस बार 3९,४५० रुपए हैं। पिछले साल की तुलना में १३ हजार रुपए ज्यादा हैं। ये भाव पिछले पांच साल की तुलना सबसे ज्यादा हैं। हालांकि वर्ष २०१३ की धनतेरस की बात करें तो उस समय सोने के भाव ३१,३०० रुपए थे। आने वाले दिनों में पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्योहार हैं। ये सोने की खरीदी के लिए शुभ माने जाते हैं। सर्राफा व्यापारी आगे भी भाव में तेजी की संभावना जता रहे हैं।
रुपया कमजोर व डॉलर मजबूत का असर
Dhanteras 2019 ज्वैलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नवरत्नमल संचेती ने बताया कि रुपया कमजोर व डॉलर मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी है। इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इसके विपरीत लोग बैंकों में जमा पूंजी पर भी कम विश्वास कर ज्वैलरी खरीदने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। धनतेरस व दीपावली के बाद लग्नसरा का सीजन होने से भी सोने-चांदी की मांग बढ़ी है। आगे भी तेजी की संभावना है। मनीष बहेडिय़ा ने बताया कि अमरीका और चीन में ट्रेड वॉर भी सोने में तेजी का कारण है।
चांदी में भी तेजी
सोने के साथ चांदी भी महंगी है। पिछले साल धनतेरस पर चांदी 39,६५० रुपए प्रतिकिलो थी। इस बार 4६,९५० रुपए है। सोने की तरह चांदी में वर्ष २०१५ के मुकाबले १३, ४५० रुपए की तेजी है। वर्ष २०१५ में भाव ३५,५०० रुपए थे। अब ४६, ९५० रुपए हैं।
पांच साल के भाव एक नजर में
वर्ष सोना चांदी
2015 २६,४०० ३५,५००
2016 ३०,७५१ ४२,८०१
2017 ३०,९५१ ४१,१००
2018 ३२,७५० ३९,६५०
2019 ३९,४५० ४६,९५०
(नोट- सोना प्रति दस ग्राम व चांदी प्रतिकिलोग्राम)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो