scriptअस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी, मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया शिफ्ट | Hospital fire, patients shifted to other hospitals | Patrika News

अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी, मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया शिफ्ट

locationभीलवाड़ाPublished: Apr 16, 2019 02:04:47 am

Submitted by:

abdul bari

– एमआरआइ के पैनल बॉक्स में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग- धुएं के गुबार से भरा अस्पताल, तीमारदारों में बढ़ गई बैचेनी

fire

अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी, मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया शिफ्ट

भीलवाड़ा.

नेहरू रोड स्थित रामस्नेही अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में सोमवार रात आग लग गई। बंद एमआरआइ मशीन के पैनल बॉक्स में लगी आग से अफरातफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती करीब साठ मरीजों को निकट ही रामद्वारे में रखा गया। गम्भीर मरीजों को अन्य निजी चिकित्सालयों में भेजा गया। अग्निशमन यंत्र और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
फैला धुआं, बढ़ गई बैचेनी

अग्निशमन यंत्र काम में लेते ही उनका धुआं अस्पताल में भरने से हड़कम्प मच गया। करीब पौन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल में आग की जानकारी पर अन्य निजी अस्पतालों ने मदद के लिए एम्बुलेंस व स्टाफ मौके पर भेज दिया।
इनका कहना है
आग पर जल्द काबू पा लिया। मरीजों को शिफ्ट किया गया। स्थिति नियंत्रण में है।

दीपक लढ़ा, प्रबंधक, रामस्नेही अस्पताल

यह भी पढ़ें.. नाकाबंदी तोड़ भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस का वाहन पलटा, कांस्टेबल की मौत, दो घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो