scriptगृहस्वामी को बंधक बना 15 हजार नकद व गहने छीन भागे | Hostage ran away cash and jewelery in bhilwara | Patrika News

गृहस्वामी को बंधक बना 15 हजार नकद व गहने छीन भागे

locationभीलवाड़ाPublished: Jan 10, 2019 02:56:03 am

Submitted by:

tej narayan

एक तरह की जैकेट पहने हुए थे, दीवार फांदकर घर में घुसे

nagaur

चोरों ने उड़ाए लाखों के नगदी व जेवरात

मंगरोप।

क्षेत्र के मण्डपिया चारणान में मंगलवार रात डकैतों ने धावा बोला। मकान में प्रवेश कर गृहस्वामी को बंधक बना हमला कर नकदी समेत सोने-चांदी के गहने ले गए। उन्होंने आधा दर्जन मकानों के भी ताले तोड़े। हालांकि वहां जाग हो जाने से भाग छूटे। मंगरोप थाने में रिपोर्ट दी गई है।
जानकारी के अनुसार मण्डपिया चारणान में एक सरीखी जैकेट पहने पांच-छह जने गांव में घुस गए। दीवार फांद घुसे डकैतों की आवाज सुनकर गृहस्वामी जगदीश पुरी चिल्लाया। डकैतों ने उसे बंधक बना लिया। उसे जमीन पर पटक एक व्यक्ति उसके सीने पर बैठ गया। तब जगदीश की पत्नी भी वहां थी। डकैतों ने उसे कुछ नहीं कहा। डकैतों को देखकर डर गई। मोबाइल की टॉर्च से घर की तलाशी ली व १५ हजार नकद और सोने-चांदी के गहने ले गए।
पीडि़त की पत्नी को जीजा कहा

लुटेरे निकट ही प्रकाश सुवालका, कालू कुम्हार के यहां जाग होने से भाग गए। गांव में तंवरसिंह की दो बाइक चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जगदीश ने बताया कि डकैतों की उम्र 25 से 30 वर्ष की थी। वह स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। जगदीश ने बताया कि उसकी पत्नी के लिए डकै तों ने कहा कि यह जीजा है । इसको कुछ नहीं बोलना। उधर, पुलिस का कहना है कि पुरी की पत्नी को गांव में सभी लोग जीजा कहकर ही पुकारते है। एेसे में माना जा रहा है कि इस वारदात में स्थानीय लोग शामिल हो सकते है। पुलिस डकैतों का पता कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो