scriptखेलते—खेलते मासूम गर्म तेल से भरी कड़ाही तक पहुंचा मासूम, गर्म तेल गिरने से 65 फीसदी झुलसा | Hot oil spilled innocent in bhilwara | Patrika News

खेलते—खेलते मासूम गर्म तेल से भरी कड़ाही तक पहुंचा मासूम, गर्म तेल गिरने से 65 फीसदी झुलसा

locationभीलवाड़ाPublished: Nov 30, 2019 06:46:57 pm

Submitted by:

tej narayan

कस्बे में शनिवार को एक मासूम खेलते—खेलते तेल से भरी कड़ाई तक पहुंच गया। कड़ाही में भर तेल मासूम पर गिरने से मासूम बुरी तरह से झुलस गया।

Hot oil spilled innocent in bhilwara

Hot oil spilled innocent in bhilwara,Hot oil spilled innocent in bhilwara,Hot oil spilled innocent in bhilwara

जहाजपुर।
कस्बे में शनिवार को एक मासूम खेलते—खेलते तेल से भरी कड़ाई तक पहुंच गया। कड़ाही में भर तेल मासूम पर गिरने से मासूम बुरी तरह से झुलस गया। उसे जहाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार जहाजपुर के घोसी मोहल्ला निवासी नटवरलाल ग्वाला कचोरी पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। सुबह वे पापड़ तैयार करने के बाद गर्म तेल की कड़ाही उतार कर ठेले पर सामान जमा रहे थे। इस दौरान उसका 6 वर्षीय मासूम बेटा रवि वहां खेल रहा था। खेलते—खेलते वह गर्म कड़ाही तक पहुंच गया।
अचानक कड़ाही के हाथ लग जाने से कड़ाही में भरा गर्म तेल मासूम पर गिर गया। उसकी चीख सुनकर आस—पास के लोग मौके पर जमा हो गए। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रैफर किया। रवि के दोनों हाथ व पीछे का शरीर 65% से अधिक झुलस गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो