scriptपति पर दहेज हत्या का आरोप | Husband accused of dowry death | Patrika News

पति पर दहेज हत्या का आरोप

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 22, 2019 11:22:55 pm

Submitted by:

Akash Mathur

क्षेत्र के रघुनाथपुरा में विवाहिता के फंदे पर झूलकर जान देने के मामले में पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को फिलहाल शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया।

Husband accused of dowry death

Husband accused of dowry death,Husband accused of dowry death

आसींद. क्षेत्र के रघुनाथपुरा में विवाहिता के फंदे पर झूलकर जान देने के मामले में पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को फिलहाल शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया।
थानाप्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि ममता पत्नी चेतन रेगर ने सोमवार को ससुराल में पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को आसींद मोर्चरी में रखवाया था। मृतका के पीहर गोवर्धनपुरा में परिजनों को सूचना दी। मृतका के पिता भागूराम रेगर की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पिता ने दामाद चेतन के खिलाफ दहेज हत्या में मामला दर्ज कराया। पीहर पक्ष ने मोर्चरी के बाहर हंगामा किया। परिवादी ने बताया कि दहेज के लिए ममता को परेशान किया जाता था। घटना से पहले ममता पीहर में आयोजन में भाग लेकर ससुराल पहुंची थी। दोपहर में चेतन ने खेत पर उससे झगड़ा किया। उसकी हत्या कर शव लटकाया गया। पुलिस ने चेतन को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग में गिरफ्तार किया। दहेज हत्या के मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो