scriptजैन समाज का पर्युषण पर्व पर शुरू तप त्याग | jain samaaj ka paryushan parv par shuroo tap tyaag | Patrika News

जैन समाज का पर्युषण पर्व पर शुरू तप त्याग

locationभीलवाड़ाPublished: Aug 15, 2020 08:49:27 pm

Submitted by:

Suresh Jain

पर्युषण पर्व के 8 दिन में होगा नवकार महामंत्र जाप

jain samaaj ka paryushan parv par shuroo tap tyaag in bhilwara

jain samaaj ka paryushan parv par shuroo tap tyaag in bhilwara

भीलवाड़ा .
काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में शनिवार से प्रारंभ हो रहे पर्युषण पर्व के 8 दिन नियमित रूप से नवकार महामंत्र का जाप होगा। शीतल स्वाध्याय भवन के मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जाप के प्रतिदिन सुबह ६ से शाम ६ बजे तक होगा। प्रवक्ता मनीष बंब ने बताया कि जाप महासती ज्ञान कंवर, ज्योति प्रभा के सानिध्य में होगा।
………..
100 तेले तप के साथ मनाया मेवाड़ केसरी मोहनलाल का स्मृति दिवस
भीलवाड़ा . मेवाड़ केसरी मोहनलाल का 33वा स्मृति दिवस शांति भवन में साध्वी मैना कवर एव प्रवर्तक सुकुन मुनि के सानिध्य में मनाया गया। शुरुआत मंगलाचरण से हुई। शांति जैन महिला मंडल की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मैना कंवर ने संयमित जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक महान संत थे। सुकुन मुनि ने श्रावक श्राविकाओं को उनके जीवन के महत्वपूर्ण संस्मरण सुना कर उनके गुणों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। हितेश मुनि, हरीश मुनि, संयम प्रभा, ज्योति प्रभा, पुष्पलता ने भी मोहनलाल मसा के बारे में विचार रखें। भूपेंद्र पगारिया, बसंता डांगी, पुष्पा गोखरू, लाड मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धर्म सभा में संघ अध्यक्ष राजेंद्र चीपड, मंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी, चातुर्मास संयोजक नवरत्नमल बंब, उपाध्यक्ष संजय रांका, सह मंत्री गोपाल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष मदन लाल सिपानी, महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान मंत्री हेमंत बाबेल, मनोहर लाल सूर्या, केसर सिंह मारू, अमर सिंह डूंगरवाल, अहिंसा भवन अध्यक्ष अशोक पोखरना, मंत्री रिखबचंद्र पीपाड़ा, कनकावती चंडालिया, सुनील बाबेल, अनुराग नाहर, मुकेश भालावत आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि शनिवार को तेला तप के 100 पारणे सुबह ७ से 9 बजे तक भवन में मैना कंवर के सानिध्य में कराए जाएगे। संचालन सुरेंद्र सिंह चौधरी ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो