उन्होंने कहा कि यह भाजपा के काम करने के तरीके दर्शाती है। पिछले ७० साल के शासन में कांग्रेस ने कभी भी सरकारी एजेंंसी का दुरुपयोग नहीं किया। लेकिन उनके अनेक उदाहरण है। जिस प्रकार से तंग करना और भाषा का उपयोग किया जाता है, यह गंदी राजनीति है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में उपचुनाव में तीनों सीट कांग्रेस जीतेगी। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की एकजुटता व कांग्रेस के प्रत्याशियों की क्षेत्र में कड़ी मेहनत है। उनकी चुनाव पर पूरी नजर है और जो मेहनत करेगा, उसे निश्चित रूप से पुरुस्कृत किया जाएगा। प्रदेश में अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में किसी को शामिल करने के सवाल को वे टाल गए।
गिनाई उपलब्धियां
माकन ने कहा कि सहाड़ा क्षेत्र में तीन हजार करोड़ की चंबल परियोजना का पानी कांग्रेस सरकार लाई है। किसानों को बिजली राशि में रियायत व संजीवनी मुख्यमंत्री योजना भी उपलब्धि बताई। उन्होंने कोरोना काल में सरकार के प्रबंधन की सराहना करते हुह कहा कि देश में सबसे कम मृत्यु दर राजस्थान में ही रही। वैक्सीन लगाने में भी सरकार के प्रबंधन को बेहतर बताया।