scriptदिवाली से पहले कई मुहूर्त, गुलजार होंगे बाजार | Many Muhurtas before Diwali, Gulzar will be market in bhilwara | Patrika News

दिवाली से पहले कई मुहूर्त, गुलजार होंगे बाजार

locationभीलवाड़ाPublished: Oct 17, 2019 11:27:56 am

Submitted by:

Suresh Jain

अभी चल रही शादी समारोह की खरीदारी

Many Muhurtas before Diwali, Gulzar will be market in bhilwara

Many Muhurtas before Diwali, Gulzar will be market in bhilwara

भीलवाड़ा।
Diwali 2019 रोशनी का पर्व दिवाली दस्तक दे रहा है। शहर के बाजार गुलजार होने लगा है। पंडितों का मत है कि दिवाली के पहले खरीदी के कई शुभ संयोग हैं, जो फलदायी होंगे। दिवाली तक चार बार सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनेगा। तीन बार रवियोग आएगा। सबसे विशेष पुष्य नक्षत्र भी दो दिन रहेगा।
Diwali 2019 यह नक्षत्र 21 अक्टूबर को दोपहर से 22 अक्टूबर दोपहर बाद तक रहेगा। सोमवार को सोम पुष्य व मंगलवार को मंगल पुष्य का संयोग बनेगा। 25 अक्टूबर को धनतेरस है, जो खरीदी के लिए स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है।
पंडित अशोक व्यास का कहना है कि 19 व 25 अक्टूबर को व्यापार का खास मुहूर्त है। शरद पूर्णिमा का दिन भी शुभ है। सर्वार्थ सिद्धि, रवियोग, पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना श्रेष्ठ माना गया है।
वाहन, वस्त्र, आभूषण खरीदारी के कई मुहूर्त
व्यास के अनुसार खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। शुभ मुहूर्त में वाहन, भूमि, भवन, आभूषण, सजावट का सामान, कपड़े सहित सभी प्रकार की खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है। दिवाली तक कई दिन शुभ मुहूर्त आ रहे हैं, जिसमें स्थायी संपत्ति की खरीदारी करना श्रेष्ठ रहेगा।
सर्राफा बाजार को बड़ी उम्मीद
सोना-चांदी के भावों में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, इसलिए सर्राफा बाजार गुलजार रहेगा। सर्राफा कारोबारियों को शहर व आसपास में दिवाली तक करीब ३० करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि अभी शादी समारोह की खरीदारी चल रही है। धनतेरस पर व्यापारी चांदी के सामान की बुङ्क्षकग करवा रहे है। बुधवार को चांदी ४६ हजार ८०० रुपए प्रति किलोग्राम तथा सोना ३९ हजार १०० रुपए प्रति दस ग्राम रहे। उसके बाद भी खरीदारों की बाजार में रौनक बनी रही।
छाने लगी रौनक
बाजार में रौनक नजर आने लगी है। शादी विवाह की खरीदारी हो रही है। धनतेरस पर चांदी के बर्तनों की बुकिंग करा रहे है। उम्मीद है कि घनतेरस तक बाजार बूम पर होगा।
नवरत्नमल संचेती, अध्यक्ष ज्वैलर्स एसोसिएशन भीलवाड़ा

सोने-चांदी में तेजी के बाद भी ग्राहकी बनी है। धनतेरस से बाजार में और तेजी की उम्मीद है। उद्यमी गिफ्ट के लिए चांदी के बर्तन व सिक्के बुक करा रहे है।
पंकज मालानी, सर्राफा व्यवसायी
इस सप्ताह से ही सोने-चांदी की मांग बढऩे लगी है। अगले माह से शादी समारोह की धूम शुरू होने से सर्राफा बाजार में रौनक छाने लगी है। धनतेरस पर अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।
पंकज जैन, सर्राफा व्यवसायी
सर्राफा बाजार ही एक ऐसा मार्केट है जो ऑन लाइन नहीं है। इस पर किसी प्रकार का प्रभआव नहीं पड़ा है। इसके चलते दो दिन से अच्छी ग्राहकी चल रही है। धनतेरस पर भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र से भी बाजार में तेजी आएगी।
मनीष बहेडिय़ा, सर्राफा व्यवसायी

बढ़ी ग्राहकी
सोने-चांदी की ग्राहकी फिर से चलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में मंदी थी, लेकिन त्योहार नजदीक आने के साथ ही खरीदारी भी बढ़ी है।
प्रशान्त सिंघवी, सर्राफा व्यवसायी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो