जिले में सत्ताधारी कांग्रेस के दो और भाजपा के दो विधायक है। ज्यादातर विधायक राशि स्वीकृति के बावजूद कितनी राशि खर्च हुई, इसकी निगरानी नहीं कर पाए। यही कारण है कि विधायक कोष से अनुशंसा के बावजूद मौके पर काम नहीं हुए। कोई भी विधायक अपने क्षेत्र में प्रतिवर्ष सवा दो करोड़ के काम करा सकता है और इससे सवा गुना राशि तक काम कराने की अनुशंसा कर सकता है। माना जा रहा है कि विधायकों को बजट मई-जून २०१९ में मिला था।
विधायक पार्टी कार्य राशि कार्य राशि
जब्बर सिंह सांखला भाजपा 51 224.61 49 224.3
विठ्ठल शंकर अवस्थी भाजपा 65 191.71 11 40.43
गोपाल खण्डेलवाल भाजपा 37 188.39 33 179.39
गोपीचन्द मीणा भाजपा 44 155.74 30 101.44
कैलाश मेघवाल भाजपा 19 120.35 15 90.35
रामलाल जाट कांग्रेस 101 123.15 82 67.71
कैलाश त्रिवेदी कांग्रेस 19 49.01 15 41.01
योग 336 1052.96 235 744.63