scriptमुनि विद्यासागर महाराज का आरके कॉलोनी में प्रवेश | Muni Vidyasagar Maharaj's entry in RK Colony in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

मुनि विद्यासागर महाराज का आरके कॉलोनी में प्रवेश

25 को विद्यासागर वाटिका में होंगे चातुर्मास कार्यक्रम

भीलवाड़ाJul 24, 2021 / 09:05 am

Suresh Jain

मुनि विद्यासागर महाराज का आरके कॉलोनी में प्रवेश

मुनि विद्यासागर महाराज का आरके कॉलोनी में प्रवेश

भीलवाड़ा।
निर्यापक मुनि विद्यासागर महाराज ने ससंघ चार्तुमास के लिए आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार प्रात: मंगल प्रवेश किया। मंदिर के द्वार पर महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर अगवानी की। ट्रस्ट के सदस्यों एवं वरिष्ठ श्रावकों ने पाद प्रक्षालन किया। संघ में मुनि शांतिसागर एवं मुनि प्रशांत सागर शामिल है।
ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि शुक्रवार प्रात: 7.30 बजे मुनि संघ ने सुभाष नगर मंदिर से विहार कर शिवाजी गार्डन, राजीव गांधी चौराहा होते हुए आरके कॉलोनी मंदिर में प्रवेश किया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सीमित संख्या में श्रावक साथ में चले। श्रावकों ने मार्ग में सड़क के दोनों ओर खड़े होकर अगवानी की। जगह जगह अपने घरों के बाहर से आरती की।
सचिव अजय बाकलीवाल ने बताया कि मुनि संघ के मंदिर में प्रवेश के बाद संक्षिप्त आर्शीवचन के बाद आहारचर्या हुई। रविवार को दोपहर 12.30 बजे विद्यासागर वाटिका में चातुर्मास स्थापना के कार्यक्रम होंगे। मंदिर में शनिवार को ध्वज स्थापना की बोली लगाई गई।

Home / Bhilwara / मुनि विद्यासागर महाराज का आरके कॉलोनी में प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो